खुद को मुसलमानों की पार्टी कहने वाली कांग्रेस घोर सांप्रदायिक: जावडे़कर

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि कांग्रेस मुस्लिमों के तुष्टिकरण की राजनीति करती है, इसको लेकर उसकी कलई खुल गई है। जावड़ेकर ने कहा कि राहुल खुद कहते हैं कि कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है और उनकी पार्टी के नेता कहते हैं भाजपा की जीत से भारत हिन्दू पाकिस्तान बन जाएगा। ये कांग्रेस की सोच को दिखाता है।

bjp Prakash Javdekar press conference rahul gandhi congress

जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति करके देश का बहुत नुकसान किया है। 1984 का नरसंहार हो, भागलपुर दंगे हो या शाहबानो केस जिसमें किस प्रकार से कांग्रेस पार्टी ने एक सांप्रदायिक सोच के आगे आत्मसमर्पण कर संविधान ही बदल डाला था। ये सब दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी एक घोर सांप्रदायिक पार्टी है।

जावड़केर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का बताया। सुशील कुमार सिंदे ने आतंक के आरोप में पकड़े गए मुसलमानों को छोड़ने के लिए राज्यों को लिखा और राहुल गांधी ने कांग्रेस को मुसलमानों की पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस का असली चेहरा है।

एक उर्दू अखबार के बीते हफ्ते लिखा था कि राहुल गांधी ने कांग्रेस को मुसलमानों की पार्टी बताया है। कांग्रेस ने हालांकि इस खबर को नकार दिया है, किसी दूसरे अखबार के पास भी ये खबर नहीं थी। सोमवार को अखबार ने कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रमुख नदीम जावेद का इंटरव्यू छापा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि राहुल ने कांग्रेस को मुसलमानों की पार्टी कहा है। जिसके बाद भाजपा ने फिर से राहुल गांधी को निशाने पर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+