ममता बनर्जी ने 'असुर' से की BJP की तुलना, बोलीं- बुरी ताकत और देश की सबसे बड़ी महामारी है ये पार्टी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव, 2021 को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अभी से कमर कस ली है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में तकरार अब तेज हो गई है। टीएमसी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए पार्टी को सबसे बड़ी महामारी व एविल फोर्स (बुरी ताकत) बताया है। इतना ही नहीं सीएम ममता ने अपने बयान में बीजेपी की तुलना 'असुर' से की है।

BJP party is the worst power and the countrys biggest epidemic says Mamata Banerjee

गौरतलब है कि अगले साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर राज्य की राजनीति में उबाल आया हुआ है। इस बीच सीएम ममता बनर्जी का गुस्सा बीजेपी पर फूट पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाता हुए कहा कि बीजेपी राजनीतिक लाभ के लिए राज्य में तनाव को भड़काने की कोशिश की। ममता ने पार्टी को 'बुरी ताकत' और भारत की सबसे बड़ी महामारी बताया। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि एक तरफ हमारे सामने कोविड-19, डेंगू, मलेरिया जैसी चुनौती है वहीं दूसरी तरफ भाजपा है जो देश की सबसे बड़ी महामारी है। यह एक बुरी शक्ति की तरह है।

यह भी पढ़ें: ममता को बड़ा झटका देने की तैयारी में भाजपा, अर्जुन सिंह का दावा-TMC के 5 सांसद BJP में होंगे शामिल

टीएमसी के मुखपत्र जागो बांग्ला के दुर्गा पूजा संस्करण का अनावरण करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा, 'पश्चिम बंगाल में यदि आप राजनीति में हैं, तो आपको कुछ मानदंडों का पालन करना होगा जो हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है। बंगाल में राजनीति करने के लिए विनम्रता और नागरिकता की भावना होना आवश्यक है। बीजेपी वो पार्टी है जिसे किसी को परवाह नहीं है, लोग मरे या जिए, बीजेपी सिर्फ सत्ता हथियाने में रुचि रखती है। मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यहां यह (सत्ता हथियाना) आसान नहीं होगा।' विपक्षी दल की असुरों से तुलना करते हुए सीएम ने आगे कहा कि जिस तरह मां दुर्गा हर साल बुराई पर जीत के लिए पूरी दुनिया का दौरा करती हैं, उसी प्रकार अगले साल राज्य के चुनावों में भाजपा की हार होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+