भाजपा संसदीय दल की बैठक में बोले PM मोदी- ना मैं बैठूंगा, ना बैठने दूंगा

इस संसदीय कमेटी की बैठक में पीएम मोदी ने भाजपा नेताओं को कड़ा संदेश दिया और शाह ने कहा कि हमें यह जीत 2019 में जारी रखनी होगी।

नई दिल्ली। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक की गई। इस बैठक में पार्टी के तमाम बड़े नेता और सांसद मौजूद रहे।

बैठक के दौरान जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए, उनका स्वागत तालियों से किया गया। भाजपा नेता और संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार के मुताबिक बैठकक में पीएम ने कहा कि युवाओं को सरकार के अच्छे काम का दूत होना चाहिए।मोदी ने कहा कि ना मैं बैठूंगा, ना बैठने दूंगा। जिस वृक्ष में फल लगता है वो झुक जाता है, इसलिए आप लोगों को विनम्र बनना होगा।

भाजपा संसदीय दल की बैठक जारी, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

कुमार के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष शाह ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव अहम हैं। उनके लिए भी तैयारी करनी होगी। जो जीत हुई है, उसे आगे बढ़ाना है। बैठक में लाल कृष्ण आडवाणी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू और रविशंकर प्रसाद समेत तमाम नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़े: बोले केशव- अदालत जाने से पहले अस्पताल जाएं मायावती, कराएं अच्छा इलाज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+