भाजपा को मिली एक और प्रचंड जीत, 15 में से 10 सीटों पर लहराया भगवा परचम

त्रिपुरा बार काउंसिल के एग्जीक्यूटिव पैनल में 15 सदस्य होते हैं। इन 15 सदस्यों के चुनाव के लिए पिछले 28 फरवरी को बार काउंसिल के 1000 सदस्यों में से 853 सदस्यों ने वोट डाले थे

Recommended Video

    BJP की एक और जीत, Tripura Bar Council Elections में जीती 10 seats । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। त्रिपुरा में शासन कर रही बीजेपी ने बार काउंसिल के चुनाव में भी जीत का परचम लहराया है। त्रिपुरा के बार काउंसिल चुनाव में 15 में से 10 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया है। त्रिपुरा बार काउंसिल के एक वरिष्ठ सदस्य ने इस बात की पुष्टि की है। वहीं बाकी 5 सीटों में से 4 पर सीपीएम ने जीत दर्ज है और एक सीट कांग्रेस के खाते में गई है। बीजेपी की जीत पर मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने वकीलों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम त्रिपुरा को कम्युनिस्टों के शासन से मुक्त करने के लिए एक कदम और आगे बढ़े हैं।

    बार काउंसिल के 1000 सदस्यों में से 853 सदस्यों ने वोट डाले थे

    बार काउंसिल के 1000 सदस्यों में से 853 सदस्यों ने वोट डाले थे

    त्रिपुरा बार काउंसिल के एग्जीक्यूटिव पैनल में 15 सदस्य होते हैं। इन 15 सदस्यों के चुनाव के लिए पिछले 28 फरवरी को बार काउंसिल के 1000 सदस्यों में से 853 सदस्यों ने वोट डाले थे। जिसके नतीजों की घोषणा सोमवार को की गर्इ है। भाजपा ने इस पैनल की 10 सीटों पर जीत हासिल की है।

    त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जीत मिली थी

    त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जीत मिली थी

    इससे पहले मार्च महीने में ही भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर राज्य में लंबे समय से चले आ रहे वामपंथी शासन का अंत किया था। राज्य की 59 सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने 35 सीटों पर जीत दर्ज की थी, वहीं भाजपा की सहयोगी पार्टी आईपीएफटी ने 8 सीटों पर कब्जा जमाया था। माकपा 16 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी थी।

    बीजेपी कर रही है बड़े बदलाव

    बीजेपी कर रही है बड़े बदलाव

    आपको बता दें कि त्रिपुरा में सत्ता में आने के बाद बीजेपी राज्य में बड़े बदलाव कर रही है। सरकार ने फैसला किया है कि वह राज्य में 78 अवैध निर्माणों को ध्वस्त करेगी। इन 78 अवैध निर्माणों में राजनैतिक पार्टियों के कार्यालय और ट्रेड यूनियनों के ऑफिस शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+