दो जगह से सांसद बनने की जिद में BJP से बाहर हुए लाल सिंह

दो जगह से सांसद बनने की जिद में BJP से बाहर हुए लाल सिंह

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019(Lok Sabha Elections 2019) से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह से पार्टी की सदस्यता छीन ली है। जम्मू कश्मीर के पार्टी प्रवक्ता सुनील सेठी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जम्मू में दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ने और पार्टी के कहने के बावजूद नामांकन वापस नहीं लेने के बाद पार्टी ने उनकी सदस्या खत्म करने का फैसला किया।

 BJP ousts Choudhary Lal Singh as party member

उन्होंने कहा कि इस बारे में पार्टी आलाकमान को रिपोर्ट सौंप दी गई है। चौधरी लाल सिंह के खिलाफ पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उनसे पार्टी की सदस्यता छीनी गई। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि उनके खिलाफ पूर्व में कोई कार्रवाई नहीं की गई, लेकिन बाद में उन्होंने डोगरा स्वाभिमान संगठन को नॉन पॉलिटिकल फ्रंट के तौर पर शुरू कर दिया। उनकी राजनीतिक मंशा साफ दिखने लगी और इसलिए पार्टी ने कार्रवाई करते हुए उनसे पार्टी की सदस्या छीन ली गई। पार्टी प्रवक्ता सेठी ने लोगों से अपील की कि लोग चौधरी लाल सिंह के लिए वोट न करें। उन्होंने कहा कि लाल सिंह के लिए डाला गया वोट भाजपा और पीएम मोदी के खिलाफ होगा।

कौन हैं चौधरी लाल सिंह

लाल सिंह कांग्रेस के पूर्व सांसद रह चुके हैं। बाद में उन्होंने भाजपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा और मंत्री बने। पिछले साल उन्होंने भाजपा के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और खुद का संगठन बनाया। लाल सिंग जम्मू के पुंछ और उधमपुर-डोडा दोनों ही सीटों से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+