भाजपा मुख्यालय पर पीएम मोदी की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्षों को सौंपी गई अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में सभी बीजेपी प्रदेश अध्यक्षों को सौंपी गई। अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां देशभर की 100 पवित्र नदियों में विसर्जित करने की योजना है। आज दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में सभी बीजेपी प्रदेश मौजूद थे। इस मौके पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। बता दें कि ये पार्टी का पुराना मुख्यालय है जहां सारे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: मुंबई के क्रिस्टल टावर में लगी भीषण आग, दम घुटने से 2 लोगों की मौत

पहले भी बताया गया था कि, सभी महत्वपूर्ण फैसले बीजेपी के पुराने मुख्यालय से लिए जाएंगे और सभी जरूरी बैठक भी 11 अशोक रोड स्थित मुख्यालय पर ही होगी। यहीं से बीजेपी चुनावों की तैयारियां भी करना चाहती है। बुधवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्षों को अटल की अस्थियां सौंपी गई जो अपने-अपने राज्यों में नदियों में विसर्जित करेंगे। लखनऊ, जहां से सांसद चुने जाने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री बने थे, सर्वदलीय प्रार्थना सभा 23 अगस्त को आयोजित की जाएगी और उनकी अस्थियां गोमती नदी में विसर्जित की जाएंगी।
इस दौरान ना केवल अटल बिहारी वाजपेयी की दत्तक पुत्री मौजूद रहेंगी बल्कि बीजेपी के कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहेंगे। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और यूपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय भी मौजूद रहेंगे। इसके पहले 19 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की अस्थियों को उनकी दत्तक पुत्री नमिता ने हरिद्वार में गंगा में विसर्जित किया था।
ये भी पढ़ें: दिल्ली: एम्स में डेंगू से मौत का पहला संदिग्ध मामला आया सामने, मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications