दिल्ली: एम्स में डेंगू से मौत का पहला संदिग्ध मामला आया सामने, मचा हड़कंप

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में इस साल डेंगू का पहला संदिग्ध मामला सामने आया है जिसके कारण मरीज मौत हुई है। एम्स में डेंगू से मौत का संदिग्ध मामला सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने बताया कि अगर इसकी पुष्टि हो जाती है तो इस साल दिल्ली में डेंगू से मौत का ये पहला मामला होगा। पिछले हफ्ते एक महिला की मौत एम्स में हुई थी जिसके बाद इसकी जानकारी पूर्वी दिल्ली नगर निगम को दी गई थी।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में मच्छरों का आतंक जारी, 18 दिनों में मलेरिया के 43 नए मामले

delhi: Suspected dengue death reported at AIIMS

पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा इसकी पड़ताल की जा रही है। रिव्यू कमेटी इस मामले को देख रही है। दिल्ली में किसी भी डेंगू से जुड़ी मौत को रिव्यू कमेटी देखती है और जांच करती है कि ये डेंगू से मौत का मामला है या नहीं। बताया जा रहा है कि इस केस से जुड़ी जानकारी संबंधित नगर निगम अपनी रिपोर्ट वीकली रिपोर्ट में देगा। इस मौत के बारे में एम्स के डॉक्टर ने जानकारी नगर निगम को दी थी।

दिल्ली में डेंगू से जुड़े मामले को लेकर काफी सतर्कता बरती जा रही है। नगर निगम ने बताया कि दिल्ली में पिछले साल की तुलना में इस साल मलेरिया और चिकनगुनिया के कम केस आए हैं। इस साल दिल्ली में डेंगू के 69 मामले सामने आए हैं। जबकि पिछले साल इस वक्त तक 325 केस सामने आए थे। बता दें कि साल 2015 में डेंगू ने दिल्ली में कहर बरपाया था जब 60 लोगों की मौत हो गई थी और 16 हजार से अधिक लोग डेंगू से प्रभावित बताए गए थे।

ये भी पढ़ें: केरल में बाढ़ : अब क्‍या होगा और कैसे करें मदद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+