मोदी सरकार ने मारी पलटी, मंत्री ने कहा हमने नहीं कहा था अच्छे दिन आएंगे
नयी दिल्ली। एनडीए सरकार ने सत्ता में आने से पहले लोगों से अच्छे दिन लाने का वादा किया था, लेकिन अब ये सरकार अपने किए वादे से पलटी मार रही है। जी हां मोदी सरकार ने मंत्री की माने तो ये नारा भाजपा की ओर से दिया ही नहीं गया था।

मोदी सरकार अपने 'अच्छे दिन' के वादे से सीधे-सीधे पलटी मारते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा कि 'अच्छे दिन' का नारा भाजपा ने नहीं बल्कि सोशल मीडिया की उपज है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कभी भी ऐसा वादा नहीं किया। एक चौंकाने वाले बयान में स्टील मंत्री नरेंद्र तोमर ने साफ इंकार कर दिया कि ‘अच्छे दिन आने का ' बहुचर्चित चुनावी नारा बीजेपी ने दिया था।
मध्य प्रदेश में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि हमने कभी नहीं कहा कि अच्छे दिन आने वाले हैं। यह सोशल मीडिया पर जनता का दिया हुआ नारा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त सोशल मीडिया पर यह नारा चला था, अच्छे दिन आएंगे और राहुल नानी के घर जाएंगे। इस नारे को लोगों ने बीजेपी के मुंह में डाल दिया। उन्होंने बाद में कहा कि इस नारे से जुड़ी जनता की भावनाओं को हम विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications