तीन राज्यों में जीत पर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda बोले, 'जातिवाद, तुष्टिकरण पर मोदी विकास का पलड़ा भारी'
JP Nadda मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत के बाद दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न मनाया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंच पर मौजूद रहे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संबोधित करते हुए कहा कि ये चुनाव एक ओर बात का संदेश देती है। जातिवाद और तुष्टिकरण की। जिस तरह से इंडि एलायंस ने जातिवाद फैलाने की कोशिश की। समाज को खंडित करने और देश को बांटने की कोशिश की है। तुष्टिकरण की वोट बैंक की राजनीति को आगे बढ़ाने का काम किया है।
#WATCH | Delhi: BJP National President JP Nadda says, "...PM Modi's development policy has taken over the way the INDI alliance tried to spread casteism, divide the country and promote appeasement politics." pic.twitter.com/aATQBJJ253
— ANI (@ANI) December 3, 2023
इन दोनों पर मोदी जी के विकास का पलड़ा भारी पड़ा है। भाजपा जब कोई चुनाव लड़ती है, चाहे वह प्रदेश का चुनाव हो। चाहे वह देश का चुनाव हो। अनुकूल, प्रतिकूल हर परिस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे आगे बढ़कर नेतृत्व को संभाला है और हमेशा चेलेंज को पूरा किया है।
#WATCH | Delhi: BJP national president JP Nadda says "Whenever BJP contests any election, be it a state election or a national election, PM Narendra Modi has always taken the leadership and accepted the challenge. He has always led the campaign from the front..." pic.twitter.com/JJxNLVNowL
— ANI (@ANI) December 3, 2023
पीएम मोदी के अथक मेहनत और प्रयास से संगठन और चुनाव की राजनीति और रणनीति की छोटी-छोटी बारिकियों से लेकर उससे निकलने वाली नतीजों का खुद ध्यान रखते हुए चुनाव को अंजाम तक पहुंचाया है। और एक नहीं अनेकों चुनावों को पहुंचाया है।
#WATCH | Delhi: BJP National President JP Nadda says, "Today it is our blessing that BJP has achieved a grand victory under the leadership of PM Modi in the Vidhan Sabha elections." pic.twitter.com/5W3LTeZoIJ
— ANI (@ANI) December 3, 2023
नड्डा ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि जब चार विधानसभाओं के नतीजे आए हैं तो भाजपा ने मोदी के नेतृत्व में एक बहुत बड़ी जीत हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications