संघ की सलाह, 'आप' को हल्के में नहीं ले भाजपा

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आप के सिलसिले में भाजपा को हिदायत दी है कि वह आम आदमी पार्टी को हल्के में ना ले और उससे सीखें। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा है कि विधानसभा चुनावों के नतीजों से ज्यादा खुश होने या उत्साहित होने की जरूरत नहीं है। ये वक्त है आम आदमा पार्टी से सीखने का। उसे गंभीरता से लेना जरुरी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को गंभीरता से लेना होगा नहीं तो आगामी लोकसभा चुनाव के नतीजे मन मुताबिक नहीं भी हो सकते हैं।
मोहन भागवत ने भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के जरिए पार्टी को नसीहत देते हुए कहा है कि उन्हें आम आदमी पार्टी सीख लेनी चाहिए। संघ ने भी माना है कि आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए खतरा बन सकती है। आप को लोकसभा चुनावों में पार्टी के लिए खतरा बताते हुए संघ पदाधिकारियों ने कहा कि केजरीवाल की पार्टी को गंभीरता से लेना होगा।
हैदराबाद में हुए अहम बैठक में आरएसएस ने भाजपा नेतृत्व को तीन अहम मुद्दों पर जोर देने की सलाह दी है। संघ ने पार्टी को 'एक वोट, एक नोट' कैंपेन से बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ने को कहा है। हर लोकसभा क्षेत्र में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का कन्वेंशन और कॉन्क्लेव के खत्म होने के साथ उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया की शुरूआत करने की सलाह दी है।












Click it and Unblock the Notifications