नरेन्द्र मोदी की पाठशाला :सारे सांसदों की रही उपस्थिति
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज लाल किले की प्राचीर से दिए गए देश के नाम संबोधन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के लगभग सारे सांसद पहुंचे थे। सांसदों को पहले ही बता दिया गया था कि वे इस अहम मौके पर मौजूद रहे। इसलिए किसी का इस अवसर पर नदारद रहने का सवाल ही नहीं था।

अमित शाह भी थे
पार्टी प्रमुख अमित शाह वीआईपी मेहमानों के लिए रखी कुर्सियों में सबसे आगे बैठे थे।
मोदी का भाषण सुनने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह सत्नीक पहुंचे थे। केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली अपनी पत्नी डौली के साथ पूरी एकाग्रता के साथ भाषण सुन रहे थे।
गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। उन्हें कल ही एम्स से छुट्टी मिली थी। वे अस्वस्थ थे। सुषमा स्वराज, उमा भारती, प्रकाश जावडेकर, नजमा हेपतुल्ला समेत लगभग सभी मंत्री मोदी का भाषण सुनने पहुंचे थे।
इसके साथ ही तमाम मंत्रालयों और विभागों के सभी आला अफसर भी मोदी का भाषण सुनने के लिए वक्त से पहुंच गए थे। सनद रहे कि इन्हें कैबिनेट सचिव अजित सेठ ने पहले ही कह दिया था कि मोदी के भाषण के दौरान इनका अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा। दरअसल बीते सालों के दौरान देखा गया है कि बहुत से केन्द्र सरकार के आला अफसर प्रधानमंत्री के भाषण को सुनने के लिए नहीं पहुंचते।












Click it and Unblock the Notifications