वरुण गांधी ने पोस्‍ट की बेटी की ये तस्‍वीर, लिखी ये प्‍यारी बातें

नई दिल्‍ली। बीजेपी सांसद वरुण गांधी को पता है कि कैसे एक अच्छा पिता बना जाता है। वह अक्सर अपनी 5 साल की बेटी अनुसूया की उपलब्धियों को लोगों के साथ साझा करते हैं। वरुण गांधी ने अपनी बेटी की फोटो ट्विटर पर साझा की है जिसमें वो कैप पहनी हुई है। कैप भी कोई ऐसी वैसी नहीं बल्‍कि वो कैप जो ग्रेजुएट की डिग्री मिलने (Convocation) के बाद छात्र पहनते हैं। फोटो पोस्‍ट कर वरुण गांधी ने लिखा है कि अनुसूया क्‍लास 1 पास कर दूसरी कक्षा में पहुंच गई है। वो अपनी क्‍लास में सबसे कम उम्र की है। आपको बता दें कि अनुसूया का जन्‍म अगस्‍त 2014 में हुआ था। वो वरुण गांधी और उनकी पत्‍नी यामिनी की बेटी हैं।

वरुण गांधी ने पोस्‍ट की बेटी की ये तस्‍वीर, लिखी ये प्‍यारी बातें

40 साल के सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट के आखिरी में स्‍माइली फेस वाला ईमोजी बनाया। आज सुबह पोस्‍ट किए गए इस फोटो को 16000 से अधिक लोगों ने लाइक किए हैं और सबने अनुसूया को बधाई दी है। उल्‍लेखनीय है कि ये पहली बार नहीं है जब जब वरुण गांधी ने अपनी बेटी की तस्वीरें साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया हो। पिछले साल भी वरुण गांधी ने एक पोस्ट साझा की थी जिसमें उन्होंने फादर्स डे पर उनके लिए बनाए गए कार्ड को दिखाया था, साथ में उन दोनों की तस्वीर भी थी।

अनुसूया की तीसरे बर्थडे पर वरुण गांधी ने उसकी मुस्‍कुराती हुई फोटो शेयर की थी और लिखा था हर शाम जैसे ही मैं घर आता हूं, वह सबसे पहले मेरे गले लगती है दिन का भारीपन पिघल जाता है।" गौरतलब है कि अनुसूया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तीसरी परपोती हैं। वरुण गांधी, इंदिरा गांधी के छोटे बेटे, संजय के बेटे हैं। उनकी बड़ी चचेरी बहन प्रियंका गांधी के दो बच्चे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+