भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने बिना शर्त वापस लिया विवादित बयान,जानिए हिंदू धर्म को लेकर क्या कहा था

बेंगलुरु, 27 दिसंबर: भाजपा सांसद और बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने हिंदू धर्म छोड़कर जाने वाले लोगों को फिर से हिंदू धर्म में वापसी कराने वाला अपना बयान बिना शर्त वापस ले लिया है। उनके पहले वाले बयान को लेकर काफी विवाद हो रहा था, लेकिन अब उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए माना है कि उनकी बातों की वजह से गैर-जरूरी विवाद पैदा हुआ है, इसलिए वह अपना बयान वापस लेते हैं। उन्होंने वह बयान 25 दिसंबर को कर्नाटक के उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ में दिया था।

BJP MP Tejasvi Surya unconditionally withdraws his statement to bring back those who leave Hinduism

तेजस्वी सूर्या ने हिंदुओं की पुनर्वापसी वाला बयान वापस लिया
बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के युवा और तेज-तर्रार सांसद तेजस्वी सूर्या ने थोड़ी देर पहले ट्विटर पर अपना पुराना बयान वापस लेते हुए लिखा है, 'दो दिन पहले उडुपी के श्री कृष्ण मठ में आयोजित एक कार्यक्रम में मैंने 'भारत में हिंदू पुनरुद्धार' के बारे में बात की। मेरे भाषण के कुछ हिस्से से बेवजह का खेदजनक विवाद पैदा हुआ है। इसलिए मैं बिना शर्त अपना बयान वापस लेता हूं।'

BJP MP Tejasvi Surya unconditionally withdraws his statement to bring back those who leave Hinduism

हिंदू धर्म में वापसी के लिए मंदिर-मठों की टारगेट देने की कही थी बात
पेशे से वकील रहे तेजस्वी सूर्या इस समय भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। 25 दिसंबर को उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था,'हिंदुओं के पास एक ही विकल्प बच गया है, जो लोग हिंदू धर्म से निकलकर गए हैं, उन्हें फिर से वापस लाया जाए.....जिन लोगों ने अपना मातृ धर्म छोड़ दिया है, उन्हें निश्चित रूप से वापस लाया जाए.....मेरा निवेदन है कि प्रत्येक मंदिर, मठ को इसके लिए सालाना टारगेट दिया जाना चाहिए।'

इसे भी पढ़ें-

अखंड भारत के आइडिया पर भी दिया था बयान
31 वर्षीय सांसद ने कहा था,'जो लोग भी अपना मातृ धर्म छोड़कर गए हैं, भारत के इतिहास में सामाजिक-राजनीतिक, आर्थिक विभिन्न कारणों से, जो हिंदू धर्म से निकले हैं, उन सबको वापस लाया जाए, उन्हें उनके मातृ धर्म हिंदू में वापस लाना होगा।' उन्होंने अखंड भारत के आइडिया पर जोर देते हुए लोगों की जिम्मेदारी बताई थी कि जिन्होंने पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन किया है, उन्हें वापस हिंदू बनाना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने पाकिस्तान के वापस भौगोलिक रूप में भारत में शामिल होने को लेकर कहा था कि यह आज असंभव लग सकता है। लेकिन, कुछ समय पहले तक आर्टिकल 370 हटाना और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भी असंभव लगता था।

मेरे भाषण के कुछ हिस्से से बेवजह का खेदजनक विवाद पैदा हुआ है। इसलिए मैं बिना शर्त अपना बयान वापस लेता हूं-तेजस्वी सूर्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+