लद्दाख में राहुल गांधी के बयान पर BJP ने खोला मोर्चा, सुधांशु त्रिवेदी बोले- चीन से इतनी हमदर्दी क्यों?
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है।
चीन के साथ रिश्ते और पाक की आतंकी गतिविधि में शांति वार्ता जैसे आरोपों के साथ बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। बीजेपी सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी को चीन से इतनी हमदर्दी क्यों है। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को लेकर भी कांग्रेस पर तंज कसा है।
बीजेपी सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि 'हम चीन के साथ उनके (कांग्रेस सरकार के) रिश्ते और चीन के साथ अपने रिश्ते को साफ करना चाहते हैं। 2020 में पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार आने के बाद बीजिंग के एक थिंक टैंक ने कहा था कि 'तियानानमेन चौक के बाद चीन अपने सबसे बुरे कूटनीतिक अलगाव से गुजर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि बार-बार कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चीन की बातचीत पर प्यार क्यों बरसाते हैं...डोकलाम के दौरान उन्होंने चीनी राजदूत के साथ जो खाना खाया था। इसका खुलासा उन्होंने नहीं बल्कि चीन द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर से हुआ है।''
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आपकी (कांग्रेस) नीति थी कि शांति वार्ता आतंकवाद से प्रभावित नहीं होगी (भारत और पाकिस्तान के बीच) लेकिन हमारी नीति है कि शांति वार्ता और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते... इसलिए, उन्हें (कांग्रेस) कम से कम शांति और सुरक्षा पर हमें व्याख्यान नहीं देना चाहिए।
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लद्दाख में दावा किया कि चीन सैनिक भारत की जमीन पर हैं। लद्दाख के लोगों की आवाज दबाई जा रही है। चीन ने हमारी हजारों किमी जमीन छीनी है। इसके बाद बीजेपी ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है।












Click it and Unblock the Notifications