केजरीवाल को मिला शॉटगन का साथ,CBI की टाईमिंग पर उठे सवाल
नई दिल्ली। अपने सचिव के साथ हो रहे बर्ताव और सीबीआई छापे से बौखलाए सीएम केजरीवाल को बीजेपी नेता और अभिनेता शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा का साथ मिला है। शत्रुघ्न सिन्हा ने दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव राजेन्द्र कुमार के दफ्तर पर सीबीआई छापे की टाइमिंग को लेकर सवाल उठाए हैं।
हालांकि केजरीवाल ने पीएम के लिए जिस तरह का बयान दिया है उस पर सिन्हा ने नाराजगी व्यक्त की है लेकिन उन्होंने ट्वीट किया है कि राजनीति में टाइमिंग ही सबकुछ है। यकीनन ये छापा मारने के लिए सही वक्त नहीं था।
हमारे हमारे डैशिंग, डायनेमिक और एक्शन हीरो यानी पीएम के बारे में दिल्ली के सीएम ने जिस तरह से शब्दों का प्रयोग किया है वो वाकई में गलत है लेकिन यह जानने के ज्यादा जरूरत है कि ऐसा क्यों हुआ?













Click it and Unblock the Notifications