मोदी सरकार पर हमलावर यशवंत सिन्हा को मिला इस भाजपा सांसद का साथ

Recommended Video

    Shatrughan Sinha supports Yashwant Sinha, says 'He is a True Stateman' | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार की की आर्थिक नीतियों पर अब भारतीय जनता पार्टी और कुछ एक सांसदों की ओर से हमला शरू हो गया है। बुधवार को ही जहां पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने लेख लिख कर सरकार को घेरा था, वहीं आज उनके बेटे और सरकार में मंत्री जयंत सिन्हा ने भी लेख लिख कर जवाब दिया है। यशवंत के लेख के बाद भाजपा में एक ओर जहां तमाम चर्चाएं शुरू हो गईं वहीं भाजपा के ही सांसद ने पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर अपनी राय जाहिर की है।

    BJP सांसद ने कहा 'यशवंत सिन्हा ने जो कहा वो सही, हमें आईना दिखाया'

    बिहार के पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर कहा है कि यशवंत सिन्हा एक सच्चे नेता, जांचे-परखे बुद्धिमान व्यक्ति हैं। जिन्होंने खुद को बतौर बेहतरीन वित्त मंत्री साबित किया है। शत्रुघ्न ने ट्वीट कर कहा- यशवंत ने भारत की आर्थिक स्थिति का आइना दिखाया है और सही बात कही है।

    ये भी पढ़ें: यशवंत सिन्हा को दिए जयंत के जवाब पर चिंदबरम ने पूछे 4 बड़े सवाल

    शत्रुघ्न ने कहा कि सिन्हा हमेशा कर बोलते हैं और उनकी बातों को तसल्ली से समझना चाहिए। सिन्हा ने ट्वीट कर कहा है कि यशवंत सिन्हा द्वारा उठाए गए मुद्दों को हटाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मैं कहना चाहता हूं कि आपके पास मतभेद हो सकते हैं, एक लोकतंत्र आपको अनुमति देता है लेकिन आपको किसी व्यक्ति के विचारों को तब खारिज करने में सक्षम होना चाहिए, जिस पर मजबूत और विचार-विमर्श किया गया हो। गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व वित्त मंत्री पी. चिंदबरम भी यशवंत सिन्हा का समर्थन कर चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+