यशवंत सिन्हा को दिए जयंत के जवाब पर चिंदबरम ने पूछे 4 बड़े सवाल

नई दिल्ली। आर्थिक मोर्चे पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरने वाले पिता यशवंत सिन्हा को एक लेख के जरिए केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्ह ने जवाब दिया है। हालांकि इस जवाब पर विपक्ष जयंत पर आक्रामक है। कांग्रेस ने जयंत के जवाब को पत्र सूचना कार्यालय (PIB) की विज्ञप्ति बताया है। बता दें कि जयंत ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में अर्थव्यवस्था पर लेख लिखा है। इस लेख पर पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने टिप्पणी की है। चिदंबरम ने कहा है कि जयंत सिन्हा का लेख PIB प्रेस विज्ञप्ति जैसा लग रहा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि अगर जयंत सिन्हा सही है तो क्यों बीते 5 क्वार्टर से GDP लगातार क्यों गिर रही है?

जयंत के लेख पर चिंदबरम ने किया सवाल, पूछा -क्यों 5 क्वार्टर से गिर रही है GDP?

चिदंबरम ने पूछा है कि यदि जयंत सिन्हा सही हैं, तो निजी निवेश में कोई वृद्धि क्यों नहीं है? फ़ैशन जयंत सिन्हा सही हैं, उद्योग को क्रेडिट वृद्धि क्यों नकारात्मक है? चिदंबरम ने पूछा है कि अगर जयंत सही हैं तो बिजली और प्लांट लोड फैक्ट्री के लिए 50-60 फीसदी तक की खराब मांग क्यों है?

जयंत के लेख पर चिंदबरम ने किया सवाल, पूछा -क्यों 5 क्वार्टर से गिर रही है GDP?

बता दें कि बुधवार को यशवंत सिन्हा ने लेख लिख केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था की हालत पर सवाल किए थे। जिसका जवाब आज जयंत ने भी लेख के जरिए दिया। जयंत ने लेख में लिखा है कि कि हाल ही में भारतीय अर्थव्यवस्था जिन चुनौतियों का सामना कर रही है उस पर कुछ लेख लिखे गए। दुर्भाग्यवश इन लेखों में तथ्यों की संकीर्णता है और आसानी से संरचनात्मक सुधारों को अनदेखा किया जा रहा है जो अर्थव्यवस्था को बदल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+