नीरव मोदी के बहाने शत्रुघ्न सिन्हा ने PM नरेंद्र मोदी पर किया करारा हमला

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने नीरव मोदी मामले में अपनी ही सरकार पर हमला बोला है। ट्वीट कर शत्रुघ्न ने कहा है कि- 'जिस दर से बड़े व्यवसाय बंद हो रहे हैं या भाग रहे हैं, ऐसे में सिर्फ ईमानदार पकौड़ा बेचने वाले ही रह जाएंगे। सलाह है कि कभी छोटे लोन ना लें। हमेशा हजार करोड़ रुपए उधार लें। इसके जरिए कई शक्तिशाली लोग आपके पीछे होंगे जो आपको बचाएंगे।' एक अन्य ट्वीट में सिन्हा ने कहा है कि- ' सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि हर गरीब और मध्यम वर्गी भारतीय शख्स लंबी लाइनों में लगे, बैंक गया, पैसे जमा किए और अपने जन्म कुंडली का विवरण दिया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि गरीब भारतीय का धन सुरक्षित रूप से किसी कुंडली के बिना विदेश ले जाया जा सके।'

तस्वीर मामले में निशाने पर लिया था

तस्वीर मामले में निशाने पर लिया था

इससे पहले सिन्हा ने नीरव मोदी के साथ पीएम की तस्वीर मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय को निशाने पर लिया था। पीएनबी बैंक घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के दावोस में विश्व आर्थिक मंच पर पीएम मोदी के साथ मंच साझा करने पर उन्होंने सवाल खड़े किए थे। बीजेपी सांसद ने कहा था कि 'जब पीएमओ ने उन्हें पीएम मोदी के साथ मंच साझा करने से रोक सकता है तो फिर घोटाले के आरोपी को कैसे हरी झंडी दी गई? क्या इस दौरान पीएमओ सो रहा था।'

सिन्हा ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि...

सिन्हा ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि...

शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि 'कई सरकारी कार्यक्रमों में, मेरे पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में भी, मुझे और कई पूर्ववर्ती छात्रों (यशवंत सिन्हा समेत कई लोग) को इजाजत नहीं थी कि पीएम मोदी के साथ मंच पर जाएं क्योंकि पीएमओ द्वारा अप्रूव लिस्ट में नाम नहीं था। अब मंत्रालय कह रहा है कि नीरव मोदी को दावोस में निमंत्रण नहीं दिया गया था लेकिन वो मंच पर विराजमान थे। मैं सिर्फ इस विषय को संज्ञान में लाना चाहता हूं कि क्या हमेशा चौकन्ना रहनेवाला पीएमओ इस विषय पर सो रहा था या फिर नीरव मोदी के कुंडली पर आसन मारकर बैठा था।'

सौतेले बेटे की तरह व्यवहार किया

सौतेले बेटे की तरह व्यवहार किया

इससे पहले सिन्हा ने कहा था कि उनके साथ भारतीय जनता पार्टी ने एक सौतेले बेटे की तरह व्यवहार किया है। सिन्हा ने कहा, 'मुझे लगा कि मेरे माता-पिता मुझसे सौतेले बेटे की तरह व्यवहार कर रहे हैं। महसूस हो रहा है कि मेरा दम घुट रहा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+