आजादी की लड़ाई लड़ने वाले जिन्ना महापुरुष थे और हमेशा रहेंगे: भाजपा सांसद

Recommended Video

    BJP MP Savitri Bai Phule ने पढ़े Jinnah के कसीदे, कहा महापुरुष थे लगे प्रतिमा | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बहराइच से भारतीय जनता पार्टी की सांसद सावित्रीबाई फुले ने कहा है कि मोहम्मद अली जिन्ना ने आजादी की लड़ाई लड़ी और वो एक महापुरुष थे। फुले ने कहा कि उनकी तस्वीर पर विवाद का कोई तुक नहीं है क्योंकि वो महापुरुष थे, हैं और रहेंगे। भाजपा सांसद ने कहा कि ऐसे महापुरुष की तस्वीर जहां जरूरत हो उस जगह पर लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीबी, भुखमरी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए जानबूझकर ऐसे मामले उठाए जा रहे हैं।

    savitri bai

    अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ कार्यालय में जिन्ना की तस्वीर पर विवाद के बाद योगी की सरकार में मंत्री मंत्री स्वामी प्रसाद ने भी उन्हें महापुरुष कहा था। उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम एवं समायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद ने कहा था कि जिन्ना की तस्वीर पर सवाल ठीक नहीं है। उन्होंने कहा 'जिन महापुरुषों का योगदान राष्ट्र के योगदान में रहा है, उन पर कोई उंगली उठाता है तो ये घटिया बात है। देश के बंटवारे से पहले जिन्ना का योगदान इस देश में है।' वहीं उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि भारत में जिन्ना का महिमामंडन बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी जिन्ना की तस्वीर पर सवाल उठाए हैं।

    अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन हॉल में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर लगी होने पर अलीगढ़ से भाजपा सांसद सतीश गौतम ने एएमयू वीसी को पत्र लिखकर जिन्ना की तस्वीर लगी होने का कारण पूछा था। जिसके बाद बाद जिन्ना को लेकर लगातार बयानबाजी का दौर जारी है।

    मोहम्मद अली जिन्ना की फोटो लगी होने पर एएमयू जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज शाफे किदवई ने बताया था कि एएमयू में स्टूडेंट यूनियन और टीचर्स एसोसिएशन के फैसलों का यूनिवर्सिटी से सीधा मतलब नहीं होता है। जिन्ना को बंटवारे से पहले 1938 में सदस्यता दी गयी थी इसलिए उनकी तस्वीर यूनियन हॉल में लगी हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+