Gujarat Assembly Election 2017: भाजपा सांसद ने कहा पार्टी हारेगी चुनाव, बताई वजह

gujarat,gujarat election 2017,gujarat assembly election 2017,exit poll,gujarat exit poll,bjp,congress,gujarat election,gujarat news,गुजरात,गुजरात चुनाव 2017,गुजरात विधानसभा चुनाव 2017,एग्जिट पोल,गुजरात एग्जिट पोल,गुजरात समाचार,भाजपा,कांग्रेस

Gujarat Assembly Election 2017: भाजपा सांसद ने कहा पार्टी हारेगी चुनाव

गांधीनगर। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम 18 दिसंबर को आएंगे। उससे पहले एग्जिट पोल आए और उस पर नेताओं की ओर बयान दिए जाने का क्रम जारी है। इसी कड़ी में गुजरात से भारतीय जनता पार्टी के सांसद संजय ककाडे ने टिप्पणी की है। भाजपा से राज्यसभा सांसद संजय ने कहा कि भाजपा की गुजरात में हार होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में अगर कांग्रेस जीतती है तो उसकी वजह होगी कि भाजपा ढ़ंग से चुनाव प्रचार नहीं कर पाई।गौरतलब है कि Exit Polls का अनुमान है कि भारतीय जनता पार्टी 104 से 114 सीटें जीतकर अपने गढ़ को बरकरार रखेगी। कांग्रेस को 65 से 75 सीटें जीतने की उम्मीद है, जबकि अन्य को केवल 2 से 4 सीटें मिलेंगी।

Exit Poll का अनुमान है कि

Exit Poll का अनुमान है कि

Exit Poll का अनुमान है कि दक्षिण गुजरात में भाजपा को 24-30 सीटें मिल सकती हैं, कांग्रेस के 35 सीटों में से 6-8 सीटें मिल सकती हैं। अनुमान जताया गया है कि इस क्षेत्र में भाजपा का वोट शेयर 50%; कांग्रेस का वोट शेयर 38% और अन्य का वोट शेयर 12% हो सकता है।

मध्य गुजरात में अनुमान है कि

मध्य गुजरात में अनुमान है कि

मध्य गुजरात में Exit Poll का अनुमान है कि भाजपा को यहां 23 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस 16 सीटों तक सीमित हो सकती है। माना जा रहा है कि यहां भाजपा को 21-25 सीटें; कांग्रेस को 14-18 सीटें और अन्य को 0-2 सीटें मिल सकती हैं। संभावना है कि यहां भाजपा का वोट शेयर 47%; कांग्रेस का वोट शेयर 41% और अन्य का वोट शेयरका वोट शेयर 12% हो सकता है।

उत्तर गुजरात में भारी जीत

उत्तर गुजरात में भारी जीत

Exit poll ने उत्तर गुजरात में भाजपा के लिए भारी जीत की भविष्यवाणी की है। सत्तारूढ़ पार्टी उत्तर गुजरात में 30 सीटें जीत सकती है, जबकि कांग्रेस 23 सीटें जीत सकती है। यहांभाजपा को 28-34 सीटें कांग्रेस को 1 9 -25 सीटें और अन्य को 0-2 सीटें मिल सकती है।

सौराष्ट्र की 54 में से भाजपा को 25-31 सीट

सौराष्ट्र की 54 में से भाजपा को 25-31 सीट

Exit poll का अनुमान है कि सौराष्ट्र की 54 में से भाजपा को 25-31 सीटें मिल सकती हैं, कांग्रेस 23-29 सीटें जीत सकती है। संभावना है कि सौराष्ट्र में अपेक्षित वोट शेयर: भाजपा का 46%; कांग्रेस का 45% और अन्य का 9% रह सकता है। ओपिनियन पोल का अनुमान था कि सौराष्ट्र में भाजपा को 27-31 सीट, कांग्रेस को 23-27 सीट, अन्य को 0 सीट मिल सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+