सपा-बसपा और कांग्रेस को साक्षी महाराज ने बताया लिमिटेड कंपनी, बताया भाजपा का अर्थ
लखनऊ, 28 दिसंबर। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं की बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव, मायावती और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। साक्षी महाराज ने कहा कि भाजपा का अर्थ समझते हैं आप, ये बाप-बेटों की सैफई वाली सपा की तरह लिमिटेड कंपनी नहीं है, ना ही यह इटली वाले मां-बेटे की तरह कांग्रेस लिमिटेड कंपनी भी नहीं है, ये बहन मायावती की लिमिटेड कंपनी नहीं है। यह भाजपा है, भाजपा कहती है पहले भारत, भारत के बाद भारत की जनता।
Recommended Video

गौर करने वाली बात है कि साक्षी महाराज अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कुछ दिन पहले साक्षी महाराज ने केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानूनों को वापस लिए जाने पर कहा था कि बिल तो बनते हैं, बिगड़ते हैं, फिर से वापस आ जाएंगे, दोबारा बिल बनाने में देर नहीं लगती है। प्रधानमंत्री बड़े दिल वाले हैं, उन्होंने बड़े मन का परिचय दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ का कोई तोड़ नहीं है। बता दें कि अगले महीने यूपी-उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा समेत तमाम दल चुनावी प्रचार में जुट गए हैं। हालांकि देखने वाली बात यह है कि क्या कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच चुनाव तय तारीख पर होते हैं या फिर इसे आगे टाला जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications