पढ़ें: बीजेपी एमपी साक्षी महाराज के 10 विवादित बयान, जिन पर बरपा हंगामा

लखनऊ। आज एक बार फिर से उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज विवादों में हैं, वजह है उनका मैनपुरी में चोटखाई लड़कियों का जींस उतरवाना। मालूम हो कि मैनपुरी के भरतपुर गांव में भाजपा कार्यकर्ता मैदान सिंह के घर पर हालात का जायजा लेने पहुंचे साक्षी महाराज ने सबके सामने उन लड़कियों कीी जींस उतरवा दी जो पुलिस के साथ हुई पत्थरबाजी में घायल हुई थीं, जिसके बाद साक्षी महाराज लोगों के निशाने पर आ गये।

वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब साक्षी महाराज इस तरह लोगों के निशाने पर आये हैं। उनका और विवाद का तो जैसे चोली-दामन का साथ है। आईये गौर फरमाते हैं उनके कुछ विवादित बयानों पर..

1. महिलाओं की इज्जत जूती की तरह: साक्षी महाराज ने कहा था कि इस्लाम धर्म में महिलाओं की इज्जत जूती की तरह होती है इसलिए कोर्ट को इस मामले में कुछ करना चाहिए।

2. राम मंदिर हर हाल में बनेगा: साक्षी महाराज ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण के बाद ही पार्टी अगले लोकसभा चुनाव में जायेगी और ये होकर रहेगा।

3. देश विरोधी नारा लगाने वालों को गोली मार दो: साक्षी महाराज ने कहा था कि जो लोग देश विरोधी नारा लगाते हैं उन्हें या तो गोली मार दो या फांसी पर लटका दो।

4. गुलाम कश्मीर ही नहीं लाहौर भी छीन लायेंगे पाक से: साक्षी महाराज ने कहा था कि कि अगर लड़ाई हुई तो हम ना सिर्फ कश्मीर लेंगे बल्कि लाहौर को भी छीन लायेंगे।

5. मुसलमानों से छिने अल्पसंख्यक का दर्जा: साक्षी महाराज ने कहा था कि मुसलमानों से छिने अल्पसंख्यक का दर्जा।

6. मोहम्मद साहब को महान योगी: साक्षी महाराज ने खुद को सच्चा मुसलमान और मोहम्मद साहब को महान योगी बता दिया है।

7. मांस खाने वाले राहुल ने किया केदारनाथ का दर्शन इसलिए धरती पर फूटा कहर: साक्षी ने नेपाल में मची तबाही के लिए कांग्रेस युवराज राहुल गांधी जिम्मेदार ठहराते हुए कहा था कि वो मांस खाते हैं और केदरानाथ का दर्शन करने गये थे इस कारण तबाही हुई है।

8. नाथूराम गोडसे देशभक्त: साक्षी महाराज ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को सच्चा देशभक्त बताया था।

9. चार बच्चे पैदा करें महिलाएं: हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अब हिंदू महिलाओं को कम से कम चार बच्चे पैदा करने चाहिए, यह कहकर साक्षी ने राजनीति में तूफान पैदा कर दिया था।

10. समलैंगिकता पर भी बयानबाजी: साक्षी महाराज ने कहा था कि लड़की से लड़की की शादी और लड़के से लड़के की शादी की बात कर पिछले सराकर ने बुद्धि भ्रष्‍ट कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+