जानिए कितने क्रिमिनल केस हैं हिंदुओं को नसीहत देने वाले साक्षी महाराज पर
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। कभी मदरसों पर जुबानी बमबारी, तो कभी मुस्लिमों पर गद्दार होने का आरोप लगाकर अकसर विवदों में रहने वाले उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का अगर बीता पल देखें तो किसी आपराधिक छवि वाले इंसान से कम नहीं है। जी हां साक्षी महाराज के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने, धोखाधड़ी, हत्या, डकैती और मानहानि जैसे आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। आपको बता दें कि साक्षी महाराज अचानक सुर्खियों में इसलिए आ गये हैं क्योंकि उन्होंने संत समागम में एक विवादास्पद बयान दिया है।

अपने बयान में उन्होंने कहा है कि हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अब हिंदू महिलाओं को कम से कम चार बच्चे पैदा करने चाहिए। इतना ही नहीं लोगों की भावनाओं का मजाक उड़ाते हुए साक्षी महाराज ने कहा है कि 'भारत में लोग किसी की भी पूजा कर सकते हैं। लोगों को तो कुत्तों और गधों में भी भगवान दिखते हैं। तो आईए आज हिंदुओं को नसीहत देने वाले साक्षी महाराज के क्रिमिनल हिस्ट्री के बारे में चर्चा करते हैं।
- साक्षी महाराज पर आईपीसी की धारा 506 के खिलाफ मुकदमें दर्ज हैं। इस धारा के दायरे में मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे अपराध आते हैं।
- साक्षी महाराज पर धोखाधड़ी करना और बेइमानी से संपत्ति हड़पने के मुकदमे दर्ज हैं। यह अपराध आईपीसी की धारा 420 के तहत आता है।
- भाजपा सांसद साक्षी महाराज पर जमीन संबंधित धोखाधड़ी, वसीहत में छेड़खानी के मामले दर्ज हैं।
- साक्षी महाराज पर धारा 153 A के तहत दो समुदाओं के बीच धार्मिंक दंगे भड़काने और महौल खराब करने का भी आपराधिक केस दर्ज हैं।
- हिदंओं को नसीहत देने वाले साक्षी महाराज पर हत्या का मुकदमा दर्ज है।
- साक्षी महाराज पर सरकारी काम में दखलअंदाजी और सरकारी कर्मचारी के उसके काम में दखलअंदाजी करने का भी आपराधिक मामला दर्ज है।
- साक्षी महाराज पर धार्मिक स्थल को नुकसाना पहुंचाने और धर्म विशेष का अपमान करने का भी मुकदमा दर्ज है।
- हत्या के साथ ही साथ साक्षी महाराज पर लूट और डकैत का भी केस दर्ज है।
- साक्षी महाराज पर अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर शांती भंग करने और ऐसा करने के लिए उकसाने का भी मुकदमा दर्ज है।
- साक्षी महाराज पर दंगा भड़कने जैसा जघन्य अपराध का केस भी दर्ज हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications