साक्षी महाराज का दावा- 6 दिसंबर से शुरु हो जाएगा राम मंदिर का निर्माण

एटा। अपने बयानों के कारण अक्सर विवादों में रहने वाले उन्नाव के बीजेपी सांसद और फायरब्रांड नेता साक्षी महाराज ने राम मंदिर निर्माण को लेकर मंगलवार को एक बड़ा बयान दिया है। एक कार्यक्रम में बोलते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि, आगामी 6 दिसंबर से हम राम मंदिर का निर्माण शुरू कर देंगे। यह पहली बार नहीं है जब साक्षी महाराज ने राम मंदिर निर्माण को लेकर इस तरह का बयान दिया है। इससे पहले 18 सिंतबर को साक्षी महाराज ने उन्नाव में कहा था कि, मंदिर निर्माण इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगा।

bjp mp Sakshi Maharaj claims We will start construction of Ram temple from December 6

साक्षी महाराज ने एटा में कहा कि, सुप्रीम कोर्ट में राम मन्दिर की सुनवाई चल रही है, वो लगभग पूरी हो चुकी है। मुझे लगता है कि आगामी 6 दिसंबर से हम राम मंदिर का निर्माण शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व की विचारधारा ने कभी मस्जिद या चर्च को तोड़ने का काम नहीं किया है। वहीं इससे पहले साक्षी महाराज ने दावा किया था कि, मंदिर विवाद में शामिल शिया समुदाय ने मंदिर के लिए पूरी जमीन देने की बात कही है।

जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर बात करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि जम्मू कश्मीर पर किसी की मध्यस्थता स्वीकार नहीं है। इमरान खान चाहे तो पीओके पर बात करें। किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता हमें स्वीकार नहीं हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका के दौरे को लेकर साक्षी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूरे विश्व में लोकप्रियता है। जिसका लाभ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी उठाना चाहते हैं।

बता दें कि आज भी सुप्रीम कोर्ट में रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुनवाई जारी है। राम मंदिर निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रोजाना सुनवाई का आज 30वां दिन है। मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने सुप्रीम कोर्ट में दलीलें पेश कीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिंदू पक्ष की ओर से निर्मोही अखाड़ा, हिंदू महासभा के वकील भी पक्ष रख चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+