भाजपा सांसद की मांग, UPSC परीक्षा की सब्जेक्ट लिस्ट से हटे 'इस्लामिक स्टडीज'
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने केंद्रीय लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षाओं से इस्लामिक स्टडीज़ विषय को हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस्लामिक स्टडीज़ में इस्लाम के उदय से लेकर इसके प्रसार और विज्ञान, कला, वास्तुशास्त्र और फिलॉसफी पढ़ाई होती है और ऐसी परीक्षा का हिस्सा इसे नहीं शामिल नहीं किया जाना चाहिए, जिससे नौकरशाह और पुलिस अफसर चुने जाते हैं।

सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा है कि वो इस मुद्दे को बाकायदा राज्यसभा में भी उठाएंगे। हालांकि सबसे महत्वपूर्ण बात यह निकलकर सामने आ रही है कि यूपीएससी के सब्जेक्ट लिस्ट में इस्लामिक स्टडीज की पुष्टि नहीं हुई है। कहना का अर्थ यह है कि यूपीएससी परीक्षा के सब्जेक्ट लिस्ट इस्लामिक स्टडीज नामक विषय नहीं है।

इस्लामिक स्टडीज़ के यूपीएससी का हिस्सा होने पर कड़ी आपत्ति है: सांसद
दरअसल, यूपीएससी के नतीजों को लेकर देशभर में चर्चा चल रही है और कुछ संगठनों ने यूपीएससी में मुस्लिमों के सेलेक्शन की बढ़ती संख्या के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए यूपीएससी परीक्षा में शामिल इस्लामिक स्टडीज विषय को टारगेट किया है। हालांकि भाजपा सांसद ने ऐसे किसी भी लिंक से साफ इनकार करते हुए कहा कि उन्हें इस्लामिक स्टडीज़ के यूपीएससी का हिस्सा होने पर कड़ी आपत्ति है।

इस्लामिक स्टडीज़ का शामिल होना भारतीय संस्कृति के साथ मेल नहीं खाता
मूलत: मैनपुरी के निवासी हरनाथ सिंह यादव ने द टेलिग्राफ अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि यूपीएससी में इस्लामिक स्टडीज़ का शामिल होना भारतीय संस्कृति के साथ मेल नहीं खाता। उन्होंने आगे कहा, मैं इस सब्जेक्ट के बारे में और ज्यादा जानकारी हासिल करुंगा और इस मुद्दे को संसद के अगले सत्र में उठाऊंगा। उन्होंने कहा कि वे इस्लामिक स्टडीज़ को यूपीएससी परीक्षा से हटाने की मांग करेंगे।

UPSC में मुस्लिमों के सेलेक्शन को लेकर सुदर्शन न्यूज चैनल ने सवाल उठाए
हरनाथ सिंह यादव का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब यूपीएसएसी में इस साल मुस्लिमों के सेलेक्शन को लेकर सुदर्शन न्यूज चैनल के चीफ एडिटर सुरेश चव्हाणके ने हाल ही में अपने शो के ट्रेलर का वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वो सवाल खड़ा करते हुए नजर आते हैं कि अचानक मुसलमान आईएएस, आईपीएस में कैसे बढ़ गए? आईएएस और आईपीएस एसोसिएशन ने चव्हाण के इस वीडियो की निंदा की है।












Click it and Unblock the Notifications