बॉलीवुड में ड्रग्स का मुद्दा उठाने वाले भाजपा सांसद रवि किशन को मिली Y प्लस कैटेगरी की सुरक्षा
लखनऊ। बॉलीवुड में फैले ड्रग्स रैकेट के खिलाफ लोकसभा सांसद और भाजपा नेता रवि किशन ने खुलकर आवाज उठाई थी। कई फिल्मों में काम कर चुके रवि किशन ने लोकसभा में ड्रग्स रैकेट के मुद्दे को उठाया था। रवि किशन के अलावा फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत भी लगातार बॉलीवुड में ड्रग्स रैकेट पर बोल रही हैं, जिसके बाद उन्हें वाई कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। कंगना के बाद रवि किशन को भी सुरक्षा मुहैया कराई गई है। इस बात की जानकारी खुद रवि किशन ने ट्वीट करके दी है।
Recommended Video

मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा किया
रवि किशन ने ट्वीट करके लिखा, 'आदरणीय श्रद्धेय योगी आदित्यनाथ महाराज जी, पूजनीय महाराज जी , मेरी सुरक्षा को देखते हुए आपने जो y+ सुरक्षा मुझे उपलब्ध करवाई है इसके लिए मैं , मेरा परिवार तथा मेरे लोक-सभा क्षेत्र की जनता आपकी ऋणी हैं तथा आपका धन्यवाद् करती है मेरी आवाज़ हमेशा सदन मे गूंजती रहेगी।' वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिलने के बाद रवि किशन ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का खयाल रखती है, मैं मुख्यमंत्री जी का शुक्रिया अदा करता हूं जो उन्होंने मुझे और मेरे परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई है।

धमकी दी गई थी
बता दें कि हाल ही में रवि किशन को धमकी देने की खबरें सामने आई थी। जिसके बाद रवि किशन ने कहा कि ड्रग्स को लेकर उन्होंने आवाज देश के युवाओं को बचाने के लिए उठाई है और वो इस लड़ाई में गोली खाने को भी तैयार हैं। हालांकि धमकी मिलने को लेकर उन्होंने साफ-साफ कुछ नहीं कहा। रवि किशन ने धमकी मिलने को लेकर हुए सवाल पर कहा कि वो सही समय आने पर इस पर बात करेंगे। उन्होंने कहा, मैंने ड्रग्स पर बात की और आवाज उठाई क्योंकि मुझे देश और फिल्म इंडस्ट्री की फिक्र है। युवाओं के लिए मैंने ये बोला है। मैं अपने बारे में नहीं सोच रहा हूं, अगर देश के भविष्य के लिए गोली भी खानी पड़ेंगी तो खा लेंगे। मुझे अपनी जान की चिंता नहीं है।

मुख्यमंत्री से की थी मुलाकात
हाल ही में रवि किशन शुक्रवार को दिल्ली से गोरखपुर आए और यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। सीएम से मुलाकात के बाद रवि किशन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ड्रग्स के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ जो करवाई के निर्देश दिए हैं, मैं उनके प्रति आभार प्रकट करता हूं। उनके नेतृत्व में प्रदेश में ऐसे अराजक तत्वों का सफाया होगा जो इस काले कारोबार से जुड़े हैं। भाजपा सांसद रवि किशन ने हाल ही में खत्म हुए मानसून सत्र में लोकसभा में बॉलीवुड में ड्रग्स का मुद्दा उठाया था। रवि किशन ने कहा, नशीले पदार्थों की लत की समस्या बढ़ रही है। देश के युवाओं को नष्ट करने के लिए षड्यंत्र रचे जा रहे हैं, हमारे पड़ोसी देश योगदान दे रहे हैं। ड्रग की लत फिल्म इंडस्ट्री में भी है। कई लोगों को पकड़ा भी गया है। मैं केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं।
-
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
UP Board 10th-12th Result 2026 Date: यूपी बोर्ड रिजल्ट का कब खत्म होगा इंतजार? आ गया लेटेस्ट अपडेट -
Dulhan Kalpana ने सुहागरात से पहले की ऐसी डिमांड, सन्न रह गया दूल्हा, इनकार पर जिंदा जलाने की कोशिश -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा












Click it and Unblock the Notifications