शाहीन बाग में लंबी कतारों पर बोले प्रवेश वर्मा, बिरयानी का कर्ज उतार रहे हैं लोग
नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। शाहीन बाग इलाके में भी पोलिंग बूथ पर लोग वोट डालने के लिए भारी सख्या में उमड़े। यहां 15 दिसंबर से सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन चल रहा है। प्रचार के दौरान धरने को लेकर काफी बयानबाजी भी हुई है। शाहीन बाग को लेकर एक बार फिर से बीजेपी के सांसद प्रवेश वर्मा ने एक बार फिर से बेहद ही आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, शाहीन बाग के लोग बिरयानी का कर्ज उतार रहे हैं।

घरों से निकलो और देशभक्त पार्टी को वोट डालो: वर्मा
पूरे चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषणों की वजह से चर्चा में रहे बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने शनिवार को एक वीडियो जारी कर आप के खिलाफ वोट करने की अपील की। ट्वीट के कैप्शन में वर्मा ने लिखा कि, अगर शाहीन बाग के लोग लंबी-लंबी क़तारों में चिल्ला चिल्ला कर बोल सकते हैं AAP पार्टी को वोट डालो तो दिल्ली वालों आप भी घरों से निकलो और देशभक्त पार्टी को वोट डालो।
बिरयानी का कर्ज उतार रहे हैं लोग: प्रवेश
वहीं प्रवेश वर्मा ने वीडियो में यह कहते हुए दिख रहे हैं कि, 'शाहीन बाग, जामिया, सीलमपुर में एक समुदाय के लोग लंबी-लंबी लाइनें लगाकर चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे हैं कि आम आदमी को वोट डालेंगे। वो क्यों न डालें, आप पार्टी एक महीने से उन्हें बिरयानी खिला रही थी, वे उसका कर्ज उतार रहे हैं। दिल्लीवालों पर भी देश का कर्ज है, शहीदों का कर्ज है। आप राष्ट्रवादी लोग हैं, देशभक्त लोग हैं। हम दिल्ली को टूटने नहीं देगे। आप भी लंबी लाइनें लगाएं, चिल्लाकर आई कार्ड दिखाइए और और बोलो कि आप राष्ट्रभक्त पार्टी को वोट देंगे।

शाहीन बाग को लेकर पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
यह पहली बार नहीं है जब प्रवेश वर्मा ने शाहीन बाग के लेकर इस तरह की टिप्पणी की है। उन्होंने कहा था कि, लाखों लोग वहां (शाहीन बाग) इकट्ठा होते हैं। दिल्ली के लोगों को सोच समझ कर फैसला लेना होगा। वह आपके घरों में घुसेंगे, आपकी बहनों और बेटियों के साथ बलात्कार करेंगे, उन्हें मारेंगे। आज वक्त है। मोदी जी और अमित शाह कल आपको बचाने नहीं आएंगे। इसके बाद चुनाव आयोग ने शिकायत पर उन्हें प्रचार के लिए बैन कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications