भाजपा सांसद परबतभाई पटेल का कथित एडल्ट वीडियो हुआ वायरल, बेटे ने आप नेता के खिलाफ दर्ज कराया केस, गिरफ्तार

नई दिल्ली, 12 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के सांसद परबतभाई पटेल का हाल ही में एक कथित वीडियो सामने आया है जिसमे वह एक महिला के साथ दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद सांसद के बेटे शैलेष पटेल ने आप नेता और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमे आम आदमी पार्टी का स्थानीय नेता मधाभाई पटेल भी शामिल है। जबकि दूसरे आरोपी की पहचान मुकेश राजपूत के तौर पर हुई है। हालांकि भाजपा सांसद ने इस वीडियो को साजिश बताया है और कहा कि यह वीडियो फर्जी है, मेरी तस्वीर को जानबूझकर लगाया गया है जिससे कि मुझसे पैसे ऐंठे जा सके।

bjp

वहीं पुलिस का कहना है कि वह इस वीडियो को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजेगी। इससे पहले आप नेता मधाभाई पटेल ने फेसबुक पर एक तस्वीर साझा की थी जिसमे लोगों के चेहरे नहीं दिखाई दे रहे थे। उन्होंने दावा किया था कि वह 15 अगस्त को बनासकांठा के शीर्ष नेता यौन संबंध का वीडियो शेयर करेंगे। जब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो भाजपा सांसद ने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी कुछ गलत नहीं किया है। संभव है कि इन लोगों ने मेरी तस्वीर को एडिट करके लगाया हो।

हालांकि मधाभाई पटेल अब भी दावा कर रहे हैं कि इस सब के बाद भी वह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर 15 अगस्त को पोस्ट करेंगे। लेकिन 15 अगस्त से पहले ही यह कथित सेक्स वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हो गया। वहीं परबतभाई पटेल के बेटे शैलेष पटेल ने इस पूरे मामले में षड़यंत्र की बात कही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे पिता निर्दोष हैं, यह मेरे पिता को बदनाम करने के लिए उनके खिलाफ षड़यंत्र है, ऐसा उनसे पैसा ऐंठने के लिए किया गया है। यही नहीं शैलेष का कहना है कि आरोपी ने पहले आरोपी ने वीडियो नहीं रिलीज करने के बदले में उनसे पैसे की मांग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+