VIDEO: BJP के सारे सांसद शादीशुदा हैं, राहुल के गले लगाने से बीबी तलाक दे देगी: निशिकांत दुबे
नई दिल्ली। मानसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी के अचनाक गले लगाने के बाद शुरु हुआ आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा था कि, अब जब वह भाजपा के सांसदों के पास से गुजरते हैं, तो वह उनसे डर जाते हैं कि कहीं वह उन्हें गले न लगा लें। इसके जवाब में बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है।

निशिकांत दुबे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, भाजपा में सारे सांसद शादी शुदा हैं। जब वह घर में जाएंगे, तो उनकी बीवी उनसे क्या कहेगी। बीवी या तो तलाक दे देगी या कहेगी कि तुम्हारे लक्षण दूसरे हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 को अभी तक कानूनी रुप नहीं दिया है। इस कारण सुप्रीम कोर्ट में जो केस चल रहा है जब तक वो लीगलाईज नहीं हो जाएगा तो क्या इसकी गारंटी है राहुल गांधी केस नहीं कर देंगे।
दुबे ने कहा कि , गले लगने से पब्लिक में क्या मेसैजे जाएगा। वे लोग सोचेंगे की ये खुलेआम आलिंगन कर रहे हैं, बुरे भाव से कर रहे हैं। एक कोर्ट केस से डर लगता है दूसरा वीबी के तलाक से डर लगता है। इस कारण से सांसद उनसे भागते हैं। राहुल गांधी शादी करेगें तो उनको ये चीजें पता लग जाएंगी। राहुल गांधी को सबसे पहले शादी कर लेनी चाहिए उसके बाद हम उनसे गले मिलने के लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications