काला धन कभी वापस नहीं आएगाः भाजपा सांसद

jaitley
बेंगलोर। भारतीय जनता पार्टी के एक सांसद ने कहा है कि कालाधन कभी वापस नहीं आएगा। सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को दावा किया है कि स्विस बैंकों में जमा काला धन कभी वापस नहीं आएगा। दुबे ने कहा कि स्विट्जरलैंड की प्रक्रिया जटिल है। ऐसे कालाधन नहीं आ सकता।

दुबे ने कहा वित्त मंत्री अरुण जेटली ने काले धन को रोकने के लिए बजट में जो कदम उठाए हैं उनकी तारीफ की है। वित्त बिल पर बहस के दौरान दुबे ने यह बात कही, जो बीजेपी के चुनाव प्रचार के दौरान किए गए वादे के उलट है। दुबे ने कहा कि इस जन्म में तो काला धन वापस ला पाना नामुमकिन है।
बीजेपी सांसद की ओर से आए ऐसे बयान पर कांग्रेस ने कहा है कि बीजेपी को सत्ता में आने पर सचाई पता चल रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व मंत्री केवी थॉमस ने कहा। प्रणबदा के वक्त में यूपीए 1 और यूपीए 2 में काफी कोशिशें की गईं।

आपको बता दें कि उन्होंने कहा कि प्रक्रिया जटिल है क्योंकि आपको स्विट्जरलैंड के कानून के हिसाब से चलना है। जब आप सत्ता में आते हैं तब आपको ये बातें समझ में आती हैं। बीजेपी ने बहुत से वादे किए हैं जो वे कभी पूरे नहीं कर सकते। वे अब उसी रास्ते पर चल रहे हैं जिस पर हम चल रहे थे। यही व्यवहारिक रास्ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+