केजरीवाल की कार के बाद भाजपा सांसद मनोज तिवारी का आईफोन चोरी, पीएसओ के जूते भी ले उड़े चोर

पिछले दिनों मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीली वेगन आर कार दिल्ली सचिवालय से चोरी हो गई थी। अब दिल्ली में भाजपा के एक दिग्गज नेता का आईफोन चोरी हो गया है।

नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनावी सरगर्मियों के बीच देश की राजधानी दिल्ली आजकल बिना चुनाव के ही सुर्खियों में है। दिल्ली के सुर्खियों में बने रहने की वजह भी बेहद चौंकाने वाली है। पिछले दिनों उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीली वेगन आर कार दिल्ली सचिवालय से चोरी हो गई थी। हालांकि बाद में यह कार यूपी में गाजियाबाद के मोहनगर में लावारिस हालत में खड़ी मिली, लेकिन इस मुद्दे को लेकर सियासी हंगामा मच गया था। अब खबर है कि दिल्ली में भाजपा के एक दिग्गज नेता का आईफोन चोरी हो गया है।

manoj tiwari iphone theft

ये दिग्गज नेता कोई और नहीं, बल्कि भाजपा सांसद और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी हैं। मनोज तिवारी का आईफोन सोमवार रात को उस वक्त चोरी हो गया, जब वो दिल्ली के रामलीला मैदान में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। कार्यक्रम में काफी भीड़ थी, इसलिए मंच तक पहुंचने में मनोज तिवारी को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मनोज तिवारी जब मंच पर पहुंचे, और उन्होंने अपनी जेब चेक की तो उन्हें एहसास हुआ कि उनका आईफोन चोरी हो चुका है। उन्होंने तुरंत अपने पीएसओ को इसकी सूचना दी।

इसके बाद जब वो मंच से नीचे उतरे तो पता चला कि उनके पीएसओ के जूते भी किसी ने उड़ा लिए हैं। यही नहीं, पीएसओ ने जब चेक किया तो उनका पर्स भी गायब था। इसके बाद तो वहां हड़कंप मच गया। मनोज तिवारी ने मामले की शिकायत कमला मार्केट थाने में दर्ज कराई है। मामला चूंकि सांसद से जुड़ा हुआ है, इसलिए पुलिस भी हरकत में आ गई है और उसने तुरंत छानबीन शुरू कर दी है। खुद वरिष्ठ अधिकारी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, इस घटना को लेकर सियासी गलियारों में भी चर्चाएं गरम हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+