साक्षी महाराज की 'विवादित सीख', कहा- आतंकवाद की शिक्षा देते हैं मदरसे

नई दिल्ली। सामाजिकता में सांप्रदायिकता का ज़हर घोलकर शांति-सुकून भंग करने का दौर चल निकला है। बीजेपी सांसद साक्षी महाराज एक बार फिर विवादों की चर्चा में आ गए हैं। साक्षी महाराज ने मदरसों को आतंकवाद की फैक्ट्री करार दिया है और लव जेहाद करने वालों को पैसे के एवज करने वाला कृत्य बताया है।

love jihad

महाराज के मुताबिक लव जेहाद की एक रेट लिस्ट है और ऐसा करने वालों को अरब देशों से फंड प्राप्त होता है। साक्षी महाराज ने कहा कि मदरसों में राष्ट्रीयता की शिक्षा नहीं दी जाती है बल्क‍ि भावनाएं भड़काने की सीख को फैलाया जाता है।

क्या है साक्षी महाराज का कथन-
उन्होंने कहा कि मुझे आप एक मदरसा बता दीजिए, जहां 15 अगस्त को तिरंगा फहराया जाता हो या वहां मदरसों में आतंकवाद की शिक्षा ना दी जाती है। मदरसा बोर्ड हो तो एक हो और इस पर सरकार का नियंत्रण होना चाहिए जिससे असामाजिकता जन्म ना ले।

पढ़ें- देश की 'जन्नत' में तबाही
साक्षी ने लव जिहाद पर बयान देते हुए कहा कि लड़कियां मुस्लिम लड़कों से मर्जी से शादी नहीं करतीं। कुछ मुस्लिम लड़के रूप बदलकर, नाम बदलकर हिंदू का परिवेश बनाकर हिंदू लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाते हैं व शादी के लिए दबाव डालने से भी बाज नहीं आते।

महाराज के मुताबिक सरदार की लड़की को फंसाकर शादी करने के लिए 11 लाख, हिंदू की लड़की के लिए 10 लाख, जैन की लड़की के लिए 8 लाख रुपये के रेट फिक्स हैं। ये पैसा अरब देशों से आ रहा है। हालांकि इस पर अभी किसी भी पार्टी नेता ने आध‍िकारिक बचाव-बयान पेश नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+