BJP सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने आमागढ़ किले पर फहराया झंडा , VIDEO में किया गिरफ्तारी का दावा

जयपुर, 1 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनाही के बावजूद सांसद मीणा ने आमागढ़ किले पर झंडा फहराया जिसके बाद उन्हें जयपुर में गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना की जानकारी खुद किरोड़ी लाल मीणा ने एक वीडियो ट्वीट कर उन्होंने दावा किया कि उन्हें आमागढ़ किले से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि मीणा आमागढ़ किले में पूजा करना चाहते थे, जिसके चलते पुलिस ने एहतियातन पहले ही उनके किले में जाने पर रोक लगा दी थी।

Recommended Video

    BJP MP Kirori Lal Meena ने आमागढ़ किले पर कूच कर फहराया झंडा हुए गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
    BJP MP Kirori Lal Meena

    आपको बता दें कि इससे पहले कथित तौर पर कांग्रेस समर्थित निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा ने आमागढ़ फोर्ट पर फहराए गए भगवा झंडा को फाड़ दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर फोर्ट में फिर झंडा लगाया जाएगा तो फिर हटवा देंगे। रामकेश मीणा के इस बयान के बाद फोर्ट पर झंडा फहराने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, अब किरोड़ी लाल मीणा ने मीणा समाज का झंडा आमागढ़ किले पर फहराया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इससे पहले की किरोड़ी लाल मीणा को पुलिस रोक पाती वो झंडा फहरा चुके थे।

    यह भी पढ़ें: बीजेपी नेता का आरोप- राज कुंद्रा ने की 3000 करोड़ की ठगी, शिकायत करने वाली एक्ट्रेस को भी धमकाया

    क्या है विवाद?
    इस मामले में जयपुर पुलिस ने बीजेपी सांसद को हिरासत में ले लिया है, लेकिन किरोड़ी मीणा ने एक वीडियो पोस्ट कर खुद की गिरफ्तारी का दावा किया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'मुझे आमागढ़ फोर्ट गिरफ्तार कर लिया गया है।' आपको बता दें कि राजस्थान में मीणाओं का एक समूह का कहना है कि वह हिंदू नहीं है, उनकी एक अलग पहचान है। इसी विवाद में मीणाओं का आरएसएस सहित कई हिंदू संगठनों के साथ संघर्ष चल रहा है। रामकेश मीणा ने भी कहा था कि आदिवासी समुदाय हिंदू नही है, इसलिए हम हिन्दू धर्म को नहीं मानते हैं। हिंदू कोई धर्म ही नहीं ये सिर्फ आरएसएस हिंदू की बात करता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+