बीजेपी नेता का आरोप- राज कुंद्रा ने की 3000 करोड़ की ठगी, शिकायत करने वाली एक्ट्रेस को भी धमकाया

नई दिल्ली, 30 जुलाई: पिछले हफ्ते पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद से रोजाना उनको लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। अब राज पर बीजेपी नेता राम कदम ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। उनके मुताबिक शिल्पा के पति मॉडल और अभिनेत्रियों का शारीरिक शोषण करते थे। इसके अलावा उन्होंने 3 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी भी की है।

raj

कदम ने आगे कहा कि 14 अप्रैल, 2021 को एक प्रसिद्ध मॉडल/अभिनेत्री ने जुहू पुलिस स्टेशन में राज कुंद्रा के खिलाफ शारीरिक उत्पीड़न की शिकायत की। इसके बाद भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि मॉडल पर ही उल्टा दबाव बनाए जाने लगा। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार जनता के सामने आकर ये जवाब दे कि वो कौन लोग थे, जो शिकायतकर्ता पर ही दबाव बनाने लगे। साथ ही इतना गंभीर मामला होने के बाद भी उस दौरान कुंद्रा पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

वहीं धोखाधड़ी मामले पर बीजेपी नेता ने कहा कि वियान इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 'गेम ऑफ डॉट' के नाम से एक ऑनलाइन गेम शुरू किया था। जिसके तहत पहले तो देशभर में लोगों से करोड़ों रुपये लिए गए। फिर बाद में कम्यूनिकेशन की सारी चीजें बंद कर दी गईं। कुंद्रा ने इस खेल को आगे बढ़ाने और वितरकों को आकर्षित करने के लिए अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी का इस्तेमाल किया। जब लोगों को इस पूरे मामले में धोखाधड़ी का पता चला, तो उनको ही पीटा गया।

कदम ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि कुंद्रा की कंपनी ने एक वैध व्यवसाय चलाने के अपने दावों के विपरीत सभी नियमों का जमकर उल्लंघन किया। अगर जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तो वो मुंबई कमिश्नर और गृहमंत्री से मुलाकात करेंगे। वहीं दूसरी ओर ठाणे के एक वितरक राजू नायक ने कहा कि उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 10 लाख रुपये का निवेश किया। उन्हें 25 लाख रुपये देने का वादा किया गया था। शुरू में शिल्पा के नाम पर उन्होंने पैसा लगा दिया, लेकिन तीन महीने बाद पता चला की उनके साथ बड़ा धोखा हुआ है।

Recommended Video

    Raj Kundra Pornography Case: Mumbai Court ने खारिज की Sherlyn Chopra की Bail | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+