नवीन पटनायक पर बरसीं भाजपा सांसद अपराजिता, बोलीं- मेरे समय की भरपाई कौन करेगा

भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता सारंगी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोमवार को उपद्रवियों ने दो घंटे तक भुवनेश्वर में मुझे रोके रखा। उन्होंने पूछा क्या मुख्यमंत्री के काफिले को पांच मिनट के लिए भी रोका जा सकता है। आखिर मेरे समय की जो बर्बादी हुई, क्या मुख्यमंत्री उसकी भरपाई करेंगे।

मैं काफी कड़ी मेहनत करती हूं, भुवनेश्वर संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए मैं लगातार काम करती हूं। मैं कोशिश करती हूं कि लोगों के घर जाकर उनसे संपर्क साध सकूं, उनकी समस्याओं को सुन सकूं और उसका हर संभव हल निकाल सकूं। शहर के कई हिस्सों में मेरी छोटी-छोटी सभाएं थीं, मैं वार्ड नंबर 43 के लोगों की मांग पर यहां उनसे मिलने के लिए गई, लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने मेरी गाड़ी को रोक दिया और मुझे सभा स्थल तक पहुंचने नहीं दिया।

aprajita

मैं दो घंटे तक कार में ही बैठी रही, पुलिस का इंतजार करती रही कि वह स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आएगी। मैं बताना चाहती हूं सुबह 7 बजे से ही मैं अपने संसदीय क्षेत्र में टहल रही थी, मैंने दिनभर खाना नहीं खाया। मेरे ऑफिस में तकरीबन 200 लोग अपनी शिकायतों को लेकर मेरा इंतजार कर रहे थे, लेकिन मुझे घंटो फंसाए रखा गया, यह दुर्भावनापूर्ण मंशा को दर्शाता है। गुंडागर्दी की वजह से मेरे कार्यालय के कार्य में व्यवधान हुआ।

मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपराजिता ने सवालों का जवाब मांगा है और पूछा है क्या मुख्यमंत्री मेरा जो समय बर्बाद हुआ, उसकी भरपाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा भी समय मुख्यमंत्री के समय के ही बराबर है। मैं अपने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को संपर्क करने की कोशिश करती हूं, उनसे मिलने की कोशिश करती हूं ताकि उनकी समस्याओं को सुन सकूं। मैं आज वार्ड नंबर 43 गई थी, यहां के लोगों ने मुझे आमंत्रित किया था, लेकिन बीच रास्ते में गुंडो ने मेरी कार को रोक लिया, मुझे अपने गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंचने दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+