जामिया और शाहीन बाग में गोली चलाने वाले हमारे भ्रमित बच्चे: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह ने कहा है कि दिल्ली के जामिया और शाहीन बाग में फायरिंग करने वाले हमारे कम उम्र के भ्रमित बच्चे हैं। जामिया और शाहीन बाग में बीते चार दिनों में तीन बार गोली चलने की घटना हुई है। सोमवार को संसद में भी ये मुद्दा उठा। इसी पर हुए सवाल को लेकर संसद परिसर में पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने ये बयान दिया।

अर्जुन सिंह ने सोमवार को शाहीन बाग और जामिया में फायरिंग की घटना पर कहा, विपक्षी दलों के लोगों ने मुस्लिमों को सुरक्षा दे कर शाहीन बाग में बैठा रखा है, जामिया में भी घटना घटी, उस घटना का सीएए से कोई मतलब नहीं हैं। हमारे कम उम्र के बच्चे भ्रमित हो कर गोली चला रहे हैं।
अर्जुन सिंह के अलावा भाजपा नेता, जी.वी.एल. नरसिम्हा राव भी फायरिंग की घटना का बचाव कर चुके हैं। नरसिम्हा ने सोमवार को कहा, शाहीन बाग में जिस प्रकार से बिना इजाजत के प्रदर्शन चल रहे हैं, जामिया के बाहर जिस प्रकार हिंसा की घटनाएं हुई हैं, इससे स्पष्ट होता है कि हर मोबिलाइजेशन के विरोध में काउंटर मोबिलाइजेशन भी चल रहा है। जो लोग ये समझ रहे हैं कि मोबिलाइजेशन से हमने देश में बहुत बड़ा आंदोलन खड़ा किया, उनको तैयार रहना चाहिए, काउंटर मोबिलाइजेशन भी लोगों का अधिकार है।
रविवार रात करीब 12 बजे दो अज्ञात लोग ने जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी के गेट नंबर पांच पर फायरिंग करके फरार हो गए। इस इलाके में चार दिन के भीतर फायरिंग की ये तीसरी घटना है, फायरिंग उन जगहों पर हुई हैं, जहां नागिरकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। गुरुवार को जामिया के छात्र पर गोली चलाई गई थी। शनिवार को शाहीन बाग में हवाई फायरिंग की गई। दोनों दफा हमलावर ने फायरिंग कर जय श्रीराम जैसे नारे लगाए थे। इसके बाद रविवार देर रात जामिया के गेट पर फायरिंग की घटना हुई है।
ये मामला सोमवार को संसद में भी उठा है। अधीर रंजन चौधरी ने सदन के भीतर भी इसको लेकर कहा कि प्रदर्शन करना लोगों का हक है, उन पर फायरिंग की घटनाएं ठीक नहीं हैं। हैदराबाद सांसद असदुद्दीन औवेसी, टीएमसी और कई दूसरे दलों ने भा इस घटना को संसद में उठाया।
-
West Bengal Election: 2021 में जहां एकतरफा थी जीत, 2026 में वहीं होगा असली खेल! ये 10 सीटें बनेंगी ‘गेम चेंजर’ -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई












Click it and Unblock the Notifications