भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने एनसी-कांग्रेस गठबंधन पर साधा निशाना, कहा-'जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद से मुक्ति दिलाई'

Jammu-Kashmir Assembly Elections 2024: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी ने जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद के चंगुल से मुक्त कराया और इस क्षेत्र में शांति, समृद्धि और विकास की गारंटी दी है। ठाकुर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा का मतलब राहत है। जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस का मतलब आफत है। एनसी-कांग्रेस गठबंधन केवल लोगों के लिए विनाश और दुख ला सकता है।

ठाकुर ने यह टिप्पणी उस वक्त की जब उन्होंने भाजपा के जम्मू उत्तर से उम्मीदवार शाम लाल शर्मा और जम्मू पश्चिम से उम्मीदवार अरविंद गुप्ता के साथ विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करवाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी उनके साथ थे। इस दौरान पार्टी के समर्थन में नारे लगाए गए।

anurag thakur

अनुराग ठाकुर ने कहा कि सिर्फ भाजपा ही शांति स्थापित कर सकती है। विकास सुनिश्चित कर सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब-जब नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने मिलकर काम किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए विनाश और कठिनाइयाँ लाई हैं। जम्मू-कश्मीर में एनसी और कांग्रेस की गलतियों के कारण 45 हजार से अधिक लोगों की जान चली गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर शांति और विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। एनसी-कांग्रेस अनुच्छेद 370 को वापस लाने की बात कर रहे हैं। लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूँ कि अनुच्छेद 370 अब इतिहास बन चुका है और कभी वापस नहीं आएगा।

अनुराग ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि गठबंधन जम्मू-कश्मीर को फिर से आतंकवाद की ओर धकेलना चाहता है। लेकिन लोग इन चुनावों में उन्हें सबक सिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि एनसी-कांग्रेस गठबंधन के पास जनता के लिए कोई मुद्दा नहीं है। अब वे लोगों का ध्यान भटकाने के लिए अन्य मुद्दों को उठा रहे हैं। राहुल गांधी को संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। ठाकुर ने एनसी-कांग्रेस पर विभाजनकारी राजनीति करने और लोगों के बीच नफरत फैलाने का आरोप लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+