दो शहरों के बाद अब गाजियाबाद का नाम बदलने को लेकर उठी मांग, सासंद ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी

उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद और फैजाबाद का नाम बदलने के बाद अब एक और शहर के नाम बदलने की मांग उठी है। भाजपा के राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने गाजियाबाद का नाम बदलने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद और फैजाबाद का नाम बदलने के बाद अब एक और शहर के नाम बदलने की मांग उठी है। भाजपा के राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने गाजियाबाद का नाम बदलने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। अग्रवाल ने अपने पत्र में गाजियाबाद का नाम बदलकर महाराजा अग्रसेन नगर रखने की मांग उठाई है क्योंकि गाजियाबाद में अग्रवाल संख्यात्मक रूप से महत्वपूर्ण हो गए हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने भी तेलंगाना के हैदराबाद का नाम बदलने का सुझाव दिया था।

Ghaziabad

भाजपा के राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने गाजियाबाद का नाम बदलकर महाराजा अग्रसेन नगर रखने की मांग उठाई है। 29 नवंबर को सीएम आदित्यनाथ को लिखे गए अपने पत्र में अग्रवाल ने कहा, 'गाजियाबाद का नाम गाजी-उद-दिन के नाम पर रखा गया था, जिसके ताल्लुक मुगलों से थे। हालांकि, पिछले कुछ दशकों में गाजियाबाद में अग्रवाल संख्यात्मक रूप से महत्वपूर्ण हो गए हैं। इसलिए हम गाजियाबाद का नाम बदलकर उसे महाराजा अग्रसेन, जो वैश्य समाज के संस्थापक थे, करने की मांग करते हैं।'

ये भी पढ़ें: तेलंगाना: सीएम योगी ने नाम बदलने पर मांगे वोट, 'हैदराबाद को भाग्यनगर बनाना है तो भाजपा को सत्ता में लाएं'

गाजियाबाद का नाम पहले गाजी-उद-दिन-नगर था, जिसके बाद इसे बदलकर गाजियाबाद किया गया था। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार ने कुछ वक्त पहले ही दो बड़े शहरों का नाम बदला है। प्रयाग नगरी इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज रखा गया। वहीं फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया गया है।

शहरों के नाम बदलने पर सरकार को काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था। बावजूद इसके उन्होंने तेलंगाना में शहर का नाम बदलने की शर्त पर मतदाताओं को रिझाने की कोशिश की। सीएम आदित्यनाथ ने तेलंगाना में कहा था कि अगर वो लोग चाहते हैं कि हैदराबाद का नाम बदलकर 'भाग्यनगर' रख दिया जाए, तो इसके लिए भाजपा को वोट देकर उसे सत्ता में लाएं।

ये भी पढ़ें: ब्रिटेन ने किया भारत से अनुरोध, अगस्‍ता घोटाले के बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को राजनयिक से मिलने दिया जाए

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+