ब्रिटेन ने किया भारत से अनुरोध, अगस्‍ता घोटाले के बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को राजनयिक से मिलने दिया जाए

नई दिल्‍ली। ब्रिटेन के उच्‍चायोग ने भारत सरकार को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में हाई कमीशन ने अगस्‍ता वेस्‍टलैंड के बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को राजनयिक से मिलने देने का अनुरोध् किया गया है। सूत्रों की ओर से बताया गया है कि भारत सरकार को ब्रिटेन की हाई कमीशन की ओर से इस बाबत अनुरोध मिला है और मामले पर विचार विमर्श जारी है। आपको बता दें कि अगस्‍ता वेस्‍टलैंड वीवीआईपी चॉपर डील में मिशेल एक बिचौलिया था और मंगलवार रात उसे यूएई से गिरफ्तार करके भारत लाया गया है। वीवीआईपी चॉपर घोटाला करीब 3,600 करोड़ रुपए का है।

christian michel

पांच दिन की हिरासत में मिशेल

राजधानी दिल्‍ली में यूके के उच्‍चायोग के प्रवक्‍ता की ओर से बताया गया है कि मिशन को आरोपी मिशेल की परिस्थितियों के बारे में उसे तुरंत जानकारियां चाहिए। इसलिए उसे राजनयिक से मिलने की अनुमति दी जानी चाहिए। प्रवक्‍ता की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ' यूएई में हिरासत में लिए जाने के बाद से हमारा स्‍टाफ ब्रिटिश नागरिक के परिवार को मदद कर रहा है। हम इस मामले में उनके परिवार और यूएई की अथॉरिटीज के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं और हम भारतीय अथॉरिटीज से अनुरोध करते हैं कि जल्‍द से जल्‍द हमें उनसे मिलने दिया जाए ताकि उनकी स्थिति के बारे में पता लग सके।'क्रिश्चियन मिशेल को मंगलवार को एक प्राइवेट जेट से भारत लाया गया है और उसे सीबीआई हेडक्‍वार्टर ले जाया गया। बुधवार को मिशेल को अदालत में पेश किया गया और यहां से उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+