टीपू सुल्तान पर फिर शुरू हुई सियासत, अब बीजेपी विधायक ने जमकर की तारीफ

नई दिल्ली: टीपू सुल्तान को लेकर कर्नाटक में अभी भी राजनीति जारी है। बीजेपी टीपू सुल्तान को बर्बर और बुरा शासक मानती है, जिस वजह से कर्नाटक की बीजेपी सरकार उनकी जयंती पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं करती। वहीं अब कर्नाटक बीजेपी के विधान परिषद सदस्य ए एच विश्वनाथ ने पार्टी की विचारधारा से हटकर बयान दिया है। साथ ही टीपू सुल्तान को माटी का पुत्र बताया है। जिस पर फिर से सियासत गरमाती नजर आ रही है।

BJP MLC AH Vishwanath

विश्वनाथ ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि टीपू सुल्तान इस देश के सबसे महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने देश में स्वतंत्रता आंदोलन को गति दी। देश को ऐसी प्रख्यात हस्तियों का सम्मान करना है। इस पर पत्रकारों ने उनसे पूछा कि उनका दृष्टिकोण पार्टी से अलग क्यों है, इस पर उन्होंने कहा कि ये एक अलग मामला है। टीपू सुल्तान किसी पार्टी या जाति-धर्म के नहीं हैं। वो इस माटी के पुत्र हैं। उन्हें किसी धर्म तक सीमित करके सीमित नहीं करना चाहिए।

बीजेपी सरकार ने कई कार्यक्रम रद्द किए
जब 2015 में सिद्धारमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री थे, तो हर साल टीपू सुल्तान की जयंती पर एक सरकारी कार्यक्रम आयोजित होता था। इसके बाद राज्य में बीजेपी की सरकार आई और तुरंत इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। उस दौरान बीजेपी ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा कि कांग्रेस और टीपू सुल्तान में बहुत सारी समानताएं हैं। दोनों हिंदू विरोधी रहे हैं। दोनों अल्पसंख्यकों को संतुष्ट करना चाहते हैं, इसीलिए कांग्रेस पार्टी टीपू की जयंती पर जश्न मना रही है। तब से लेकर आज तक टीपू सुल्तान पर राजनीति जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+