जब मुंबई में छाया था मेजर कौस्तुभ राणे की मौत का मातम, पार्टी में बिजी थे भाजपा विधायक
जम्मू-कश्मीर के गुरेज में मंगलवार को आतंकियों से मुठभेड़ में मुंबई के मेजर कौस्तुभ राणे शहीद हो गए। जब मुंबई के 29 वर्षीय मेजर कौस्तुभ राणे के शहीद होने की खबर से मीरा रोड पर मातम छाया हुआ था, तब उस वक्त उस इलाके के विधायक एक पार्टी में जश्न मना रहे थे।
मुंबई। जम्मू-कश्मीर के गुरेज में मंगलवार को आतंकियों से मुठभेड़ में मुंबई के मेजर कौस्तुभ राणे शहीद हो गए। जब मुंबई के 29 वर्षीय मेजर कौस्तुभ राणे के शहीद होने की खबर से मीरा रोड पर मातम छाया हुआ था, तब उस वक्त उस इलाके के विधायक एक पार्टी में जश्न मना रहे थे। मीरा रोड के विधायक नरेंद्र मेहता इलाके के पार्षदों के साथ पार्षद आंनद मांजरेकर का जन्मदिन मना रहे थे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद भाजपा विधायक को माफी मांगनी पड़ी है।

मेजर कौस्तुभ राणे मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में आतंकियों से मोर्चा लेते हुए शहीद हो गए। उनके शहीद होने की खबर जब घर पहुंची तो पूरी मीरा रोड पर मातम छा गया, लेकिन वहां के भाजपा विधायक ने अपना जश्न चालू रखा। वहां के भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता मंगलवार शाम एक पार्षद के जन्मदिन का केक खा रहे थे। नरेंद्र मेहता और नगर निगम के करीब एक दर्जन पार्षद आनंद मांजरेकर का जन्मदिन मना रहे थे, जब मेजर राणे के शहीद होने की खबर आई।
जहां आनंद मांजरेकर का जन्मदिन मनाया जा रहा था, वो ग्राउंड मेजर राणे के शीतल नगर स्थित घर से कुछ मीटर की ही दूरी पर स्थित था। पार्षद मांजरेकर के जन्मदिन के लिए काफी तैयारियां की गई थीं, बड़े-बड़े बैनर लगाए गए थे और उनके वॉर्ड को भी सजाया गया था। मीरा और भयंदर में लगाए गए इन बैनरों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी फोटो लगाई गई थी। केक काटने के लिए एक स्टेज भी बनाया गया था। जब इलाके में एक जगह मातम छाया हुआ था, तब यहां भाजपा के नेता जन्मदिन का जश्न मना रहे थे और नाच-गा रहे थे।
ये भी पढ़ें: अंबाला के टेपला ने दी गुरेज के शहीद विक्रमजीत सिंह को श्रद्धांजलि, गांव के 200 युवक इस समय सेना का हिस्सा
इस जन्मदिन का वीडियो वायरल हो जाने के बाद भाजपा विधायक को माफी मांगनी पड़ी है। विधायक नरेंद्र मेहता का कहना है कि ये इवेंट पहले प्लान था और इस इवेंट को रखा ही नहीं जाता अगर उन्हें इस बारे में जानकारी होती। वहीं जन्मदिन मनाने वाले पार्षद आनंद मांजरेकर ने कहा है कि उन्हें मेजर राणे के शहीद होने की खबर इवेंट खत्म होने के बाद मिली। मेजर कौस्तुभ राणे को गुरुवार को मुंबई में नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।
ये भी पढ़ें: Video: कैसे मुंबई ने गुरेज के शहीद मेजर कौस्तुभ राणे को फूलों और आंसूओं के साथ दी अंतिम विदाई












Click it and Unblock the Notifications