अंबाला के टेपला ने दी गुरेज के शहीद विक्रमजीत सिंह को श्रद्धांजलि, गांव के 200 युवक इस समय सेना का हिस्सा
जम्मू कश्मीर के गुरेज में मंगलवार को आतंकियों से मोर्चा लेते हुए शहीद हुए जवान विक्रमजीत सिंह का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया। विक्रमजीत सिंह सेना में बतौर गनर तैनात थे और उनकी पोस्टिंग गुरेज में थी।
अंबाला। जम्मू कश्मीर के गुरेज में मंगलवार को आतंकियों से मोर्चा लेते हुए शहीद हुए जवान विक्रमजीत सिंह का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया। विक्रमजीत सिंह सेना में बतौर गनर तैनात थे और उनकी पोस्टिंग गुरेज में थी। गनर विक्रमजीत सिंह के साथ ही इस एनकाउंटर में मेजर रैंक के ऑफिसर और दो और जवान भी शहीद हो गए थे। ये सैनिक उस समय शहीद हुए जब मंगलवार की सुबह घुसपैठ की कोशिशों में लगे आठ आतंकियों के साथ एलओसी पर स्थित गुरेज सेक्टर में एनकाउंटर हो रहा था। 36 राष्ट्रीय राइफल्स की पोस्ट के करीब आतंकी घुसपैठ की कोशिशों में थे और उन्होंने पोस्ट पर फायरिंग भी की थी। गुरेज, नॉर्थ कश्मीर के जिले बांदीपोर में आता है। ये भी पढ़ें-बारामूला एनकाउंटर: जम्मू कश्मीर में सेना और सुरक्षाबलों ने ढेर किए पांच आतंकी












Click it and Unblock the Notifications