सुरेंद्र सिंह ने मोदी-योगी को बताया अवतार, कहा- भगवान ने इसी काम के लिए दोनों को भेजा है

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह बोले, 'अवतार हैं मोदी और योगी, भगवान ने इस काम के लिए दोनों को भेजा है'

नई दिल्ली। यूपी के बलिया जिले की बैरिया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहते हैं। मुद्दा चाहे कोई भी हो, लेकिन सुरेंद्र सिंह के बयानों को लेकर हंगामा होता रहा है। अब एक बार फिर सुरेंद्र सिंह ने एक विवादित बयान दिया है। सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि जहां भी मुस्लिम या ईसाई सोच के लोग अधिक हैं, वहां पर भारत के सिद्धांत और भारत की संस्कृति दुर्बल है। यही नहीं, सुरेंद्र सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को अवतार बताते हुए कहा कि भगवान ने इन दोनों को हिंदुत्व की विचारधारा को बचाए रखने के लिए भेजा है।

'भगवान ने योगी जी और मोदी जी को ...'

'भगवान ने योगी जी और मोदी जी को ...'

सुरेंद्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'देश सबल वहीं पर है, जहां पर हिंदूवादी सोच के लोग ज्यादा हैं। जहां भी मुस्लिम या ईसाई सोच के लोग अधिक हैं, वहां पर भारत के सिद्धांत और भारत की संस्कृति दुर्बल है। भारत और भारतीयता पर विश्वास करने वाले कम हैं। इसकी दवा मोदी जी और योगी जी के अवतार के रूप में भगवान ने भेज दी है। मैं तो कह रहा हूं बार-बार, मान लीजिए देश के कायाकल्प के लिए, हिंदुस्तान को हिंदुत्व विचारधारा से रंगीन बनाए रखने के लिए, भगवान ने योगी जी और मोदी जी को भेज दिया है।'

'मुस्लिम 50 पत्नियां रखते हैं, 1050 बच्चे पैदा करते हैं'

'मुस्लिम 50 पत्नियां रखते हैं, 1050 बच्चे पैदा करते हैं'

आपको बता दें कि सुरेंद्र सिंह इससे पहले भी कई बार इसी तरह के विवादित बयान दे चुके हैं। कुछ दिन पहले ही सुरेंद्र सिंह ने एक विवादित बयान देते हुए कहा था, 'आप जानते हैं कि मुस्लिम धर्म में लोग 50 पत्नियां रखते हैं और 1050 बच्चों को जन्म देते हैं। ये कोई परंपरा नहीं है, ये तो एक जानवरीय प्रवृत्ति है। समाज में केवल दो से चार बच्चों को जन्म देना ही सामान्य है।' गौरतलब है कि सुरेंद्र सिंह 2017 के विधानसभा चुनाव में यूपी के बलिया जिले की बैरिया सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। सुरेंद्र सिंह ज्यादातर अपने बयानों को लेकर ही सुर्खियों में रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर भी विवादित बयान दिया था।

प्रियंका गांधी पर भी दिया विवादित बयान

प्रियंका गांधी पर भी दिया विवादित बयान

प्रियंका गांधी को लेकर सुरेंद्र सिंह ने कहा था, 'मेरी पार्टी जहां भी प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने को कहेगी, मैं वहीं जाकर उन्हें हराने के लिए तैयार हूं। देश की जनता लंगोटी का सम्मान करती है, ना कि चुनरी की। चुनरी हारेगी, क्योंकि चुनरी से व्यापार होता है। कोई कमाता है और कोई कमवाता है। कांग्रेस राजनीति में अपने फायदे के लिए अपना ओरिजिन तक गांधी की टोपी लगाकर छुपा लेती है। गांधी परिवार को अपना परिचय राजीव खान के बेटे राहुल खान की तरह और प्रियंका गांधी को अपना परिचय प्रियंका खान या प्रियंका वाड्रा की तरह देना चाहिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+