लॉकडाउन के बीच भाजपा विधायक के बेटे ने नेशनल हाईवे पर दौड़ाया घोड़ा, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी है, तमाम देशों में इस संक्रमण ने लाखों लोगों की जान ले ली है। भारत में कोरोना के चलते तकरीबन दो महीने से लॉकडाउन है। ऐसे में सरकार और प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वह लॉकडाउन का पालन करें और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखे। लेकिन सरकार की तमाम अपील के बावजूद कुछ लोग इसे अनसुना कर रहे हैं। अहम बात यह है कि जिन गणमान्य लोगों से अपेक्षा की जाती है कि वह खुद और अपने परिवार को कम से कम नियमों का पालन करने के लिए कहेंगे, वही लोग लोग ऐसा काम कर रहे हैं जिसकी वजह से समाज में गलत संदेश जा रहा है। भाजपा विधायक के बेटे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे वह घोड़े की सवारी कर रहे हैं, जिसकी वजह से उनकी आलोचना हो रही है।

Recommended Video

    Lockdown के बीच BJP MLA के बेटे ने नेशनल हाईवे पर बिना मास्क सड़क पर दौड़ाया घोड़ा | वनइंडिया हिंदी
    नेशनल हाईवे पर दौड़ाया घोड़ा

    नेशनल हाईवे पर दौड़ाया घोड़ा

    जानकारी के अनुसार कर्नाटक के गुंडलुपेट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक निरंजन कुमार के बेटे भुवनकुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे देखा जा सकता है कि वह लॉकडाउन में नेशनल हाईवे पर घुड़सवारी कर रहे हैं। भुवनकुमार मैसूर-ऊंटी नेशनल हाईवे पर घोड़े की सवारी कर रहे हैं। अहम बात यह है जिस जगह पर वह घुड़सवारी कर रहे थे वह शहर में आईटीआई कॉलेज के पास है। वीडियो के सामने आने के बाद लोग विधायक के बेटे की आलोचना कर रहे हैं।

    लोग नाराजगी जाहिर कर रहे

    वीडियो पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि जब लोगों से अपेक्षा की जाती है कि वह लॉकडाउन का पालन करेंगे, ऐसे में विधायक साहब के बेटे घुड़सवारी कर रहे हैं। लोग सरकार के रवैये पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं कि आखिर कैसे लॉकडाउन में विधायक का बेटा नेशनल हाईवे पर घुड़सवारी कर रहा है। एक यूजर ने सवाल खड़ा करते हुए लिखा है कि अगर आप आम आदमी हैं और रेड जोन में हैं तो आपको इस दौरान घर में रहना है, कार और गाड़ी नहीं चलानी है। लेकिन अगर आप भाजपा विधायक हैं कि आप घुड़सवारी कर सकते हैं, वो भी नेशनल हाईवे पर।

    मास्क तक नहीं पहना

    बता दें कि प्रदेश में सरकार ने हर किसी को मास्क पहनना अनिवार्य कर रखा है, लेकिन भाजपा विधायक के बेटे बिना मास्क पहने घुड़सवारी कर रहे हैं। लोगों इस बात पर भी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं कि आखिर पुलिस ने विधायक के बेटे के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की और वह बेधड़क सड़क पर घुड़सवारी कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+