राजस्थान: BJP विधायक के बेटे की गुंडागर्दी, ट्रैफिक जाम लगाकर शख्स को पीटा, देखिए वीडियो
नई दिल्ली। राजस्थान मे बीजेपी विधायक के बेटे की गुंडागर्दी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ना सिर्फ उसने ट्राफिक जाम कर लोगों को परेशान किया बल्कि, पीछे खड़ी एक कार पर भी अटैक कर दिया। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से बीजेपी विधायक धन सिंह रावत का बेटे ने पहले तो एक कार को ऑवरटेक किया और उसके बाद बीच सड़क पर अपनी स्कॉर्पियो को खड़ी कर उसने और उसके गुंडों ने शिफ्ट डिजायर के ड्राइवर पर को कार निलाकर पीट दिया।

यह घटना 1 जून की बांसवाड़ा के विद्युत कॉलोनी की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब जारी हुआ है। विधायक रावत का बेटे का नाम राजा बताया जा रहा है। सफेद लिबास में स्कॉर्पियो से बाहर निकालकर राजा ने अपने दादागिरी दिखाते हुए, पहले तो पिछे खड़ी शिफ्ट डिजायर का दरवाजा खोलकर पीटा और उसके बाद उसको खींच कर बाहर निकालकर उसे फिर पीटा। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि विधायक के बेटे के साथ गुंडों ने भी उस शख्स को पीटा और कार पर भी अटैक किया।
विधायक के बेटे का आरोप है कि शिफ्ट डिजायर चला रहे शख्स ने विद्युत कॉलोनी में उसे ऑवरटेक नहीं करने दिया था, इसलिए पीट दिया। हालांकि, भारत में यह कोई नई घटना नहीं है। कभी नेता, कभी नेताओं के बेटे, तो कभी नेताओं के चमचे अक्सर गुंडागर्दी करते दिखते हैं।
#WATCH: Banswara BJP MLA Dhan Singh Rawat's son Raja, thrash a man after he (man) allegedly did not let his (Raja's) vehicle pass in Banswara's Vidyut Colony. He overtakes the man's car, blocks the way & thrashes him. (CCTV Footage of June 1, 2018) #Rajasthan pic.twitter.com/s6p39KvFEg
— ANI (@ANI) June 30, 2018












Click it and Unblock the Notifications