विधायक ने गेस्ट हाउस में शिफ्ट किया वैक्सीनेशन सेंटर, सिर्फ BJP वर्कर्स को टीका देने के आरोप

बेंगलुरु, जून 4: कोरोना महामारी के बीच देशभर में लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा रही है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से हैरान करने वाली बात सामने आई है। शहर का एक वैक्सीनेशन सेंटर, भुवनेश्वरी नगर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को बीजेपी के विधायक ने एक नई जगह शिफ़्ट कर दिया गया है। सीवी रमन नगर इलाक़े के बीजेपी विधायक एस रघु पर आरोप है उन्होंने इसे अपनी निजी संपत्ति में शिफ्ट किया है। कहा जा रहा है कि, यहां पर सिर्फ बीजेपी के कार्यकर्ताओं को वैक्सीन दी जा रही है।

BJP MLA S Raghu diverted Covid vaccines centre to Kalyana Mantapa give jabs only to BJP workers

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने विधायक पर जनता के लिए आयोजित टीकाकरण को हाईजैक करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि विधायक सिर्फ अपने क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ताओं को फ़ायदा पहुंचने के लिए ऐसा कर रहे हैं। अंग्रेज़ी अखबार डेक्कन हेराल्ड में छपी एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसी टीकाकरण केंद्र में फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व बेसिस पर 300 टोकन जारी किए गए।

मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि वैक्सीनेशन सेंटर को कल्याण मंडप में शिफ्ट किया गया है जो कि विधायक रघु की निजी संपत्ति है। यहां पर विधायक ने अपना बैनर लगा दिया और उसमें लिखा था कि यह सेंटर निजी तौर पर चला रहे हैं और फ्री में टीके लगवा रहे हैं। वहीं जिन लोगों ने कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन करवाया था, जब वे टोकन लेकर कल्याण मंडप पहुंचे तो उन्हें यह कहकर वापस कर दिया गया कि, टीके खत्म हो गए हैं।

आक्रोशित निवासियों ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम स्थल पर केवल भाजपा कार्यकर्ताओं को ही टीका लगाए गए हैं। बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका के मुख्य आयुक्त गौरव गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उन्होंने बताया कि किसी भी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता को किसी भी टीकाकरण केंद्र पर बैठने की अनुमति नहीं है। वहीं कर्नाटक के बीजेपी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने कहा कि मैरिज हॉल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर टीकाकरण की अनुमति है और यह अवैध नहीं है।

इन आरोपों का जवाब देते हुए विधायक रघु ने कहा कि, आरोप बेबुनियाद हैं। पीएचसी भीड़ को संभालने में असमर्थ था, और सरकार के निर्देश के अनुसार कि टीकाकरण केंद्रों को बड़े क्षेत्रों में स्थानांतरित किया जा सकता है, मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह स्थान प्रदान किया। साथ ही, साइट पर किसी को (विशेष) प्राथमिकता नहीं दी गई और सभी को टीके दिए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+