वीडियो: तिरंगा यात्रा खत्म कर थाने पहुंचे BJP विधायक ने पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़
तुमसुर। महाराष्ट्र में नेश्नलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक बाद अब भारतीय जनता पार्टी के विधायक की गुंडागर्दी सामने आई है।

भाजपा विधायक रामचंद्र अवसरे पर आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात उन्होंने थाने में ही एक पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारा है।
बताया जा रहा है कि राज्य के तुमसुर में भाजपा की तिंरगा यात्रा के दौरान विधायक अवसरे के ड्राइवर से पुलिसकर्मी राजू साठवने की किसी बात पर झड़प हो गई।
तिंरगा यात्रा खत्म होने के बाद पहुंचे थाने
जब विधायक की तिरंगा यात्रा खत्म हुई तो वो सीधा थाने पहुंचे और पुलिस इंस्पेक्टर के सामने ही राजू को थप्पड़ मार दिया। जिसका वीडियो आप देख सकते हैं।
एनसीपी के विधायक भी दिखा चुके हैं गुंडागर्दी
इससे पहले एनसीपी में रायगढ़ के विधायक सुरेश लाड ने कुछ किसानों के साथ डिप्टी कलेक्टर अभय कालगुडकर के दफ्तर तेल पाइपलाइन से जुड़े जमीन अधिग्रहण के विवाद को हल करने के लिए बुलाई गई मिटिंग में कलेक्टर को थप्पड़ मार दिया था।
वहीं विधायक ने खुद पर लगे आरोप से एक प्रेस कांफ्रेंस में इंकार किया था।












Click it and Unblock the Notifications