दिल्ली: भाजपा विधायक ओपी शर्मा को शराबी युवकों ने घर में घुसकर पीटा
नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी विधायक ओम प्रकाश शर्मा पर रविवार को हमला किया गया है। विधायक पर हमला उनके घर प्रीत विहार स्थित आवास में हुआ, जब नशे की हालात में तीन लोगों ने उनके घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने विधायक के सुरक्षा गार्ड भी शामिल हैं, जिसने विधायक के साथ अपमानजनक व्यवहार किया।

बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में आरोपियों के साथ कुछ महिलाएं भी थी, दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार ये शनिवार (31 मार्च, 2018) की है। इस घटना के बाद रविवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
इन तीनों आरोपियों की पहचान रोहित (30), राजेश (40) के रूप में हुई है, इसके अलावा 18 साल के साहिल को बाद में गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि साहिल 12वीं क्लास का छात्र है।
इस मामले की जांच कर रहे है पुलिस अधिकारी का कहना है कि सभी आरोपी शराब के नशे में थे, ये सभी आइसक्रीम की दुकान पर आए थे, इस दौरान इन्होंने अपनी कार विधायक के आवास के बाहर पार्क की तो चौकीदार ने मना कर दिया।
चौकीदार ने मना किया तो इन्होंने चौकीदार को गालियां देनी शुरू कर दी। भाजपा विधायक ने अपनी पुलिस रिपोर्ट में कहा है कि वो शनिवार को हनुमान जयंती समारोह से भाग लेकर लौटे थे, उसी दौरान ये घटना हुई।
यह भी पढ़ें- 'लापता' कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर ने सुनाई आपबीती, कहा-मेरी सगी मां मुझे ड्रग्स देती थी












Click it and Unblock the Notifications