BJP MLA Death: बंगाल के राज्यपाल का ममता सरकार पर हमला, कहा- राजनीतिक हिंसा खत्म होने के संकेत नहीं
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिजानपुर में सोमवार को बीजेपी विधायक देबेंद्र नाथ रॉय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव हेमताबाद में एक दुकान के बरामदे में फंदे से लटका मिला। वैसे तो ये सुसाइड बताया जा रहा है, लेकिन बीजेपी और विधायक के परिजनों ने इस मामले में कई सवाल खड़े किए हैं। अब मामले में बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी ममता सरकार पर निशाना साधा है।

अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट करते हुए राज्यपाल ने लिखा कि प्रदेश में राजनीतिक हिंसा और प्रतिशोध का अंत होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। विधायक देबेंद्र नाथ रॉय की मौत कई गंभीर सवाल उठाती है। इस मामले में हत्या की भी आशंका जताई जा रही है, ऐसे में इसकी पूरी निष्पक्ष जांच जरूरी है, ताकी सच्चाई उजागर हो सके। इस ट्वीट में उन्होंने सीएम ममता बनर्जी को टैग किया है।

Recommended Video
क्यों हो रहा शक?
सोमवार सुबह हेमताबाद में एक दुकान के बरामदे में विधायक का शव फंदे से लटकता मिला। ये दुकान विधायक के घर से एक किलोमीटर की दूरी पर है। चश्मदीदों के मुताबिक फांसी के फंदे का दूसरा सिरा विधायक के हाथ में था, ऐसे में लग रहा कि वो खुद को बचाने की कोशिश कर रहे थे। इससे पहले भी वहां पर बीजेपी नेताओं पर हमले हो चुके हैं। जिस वजह से घटना पर सवाल खड़े हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications