Video: नोटबंदी पर बीजेपी विधायक ने उठाए मोदी की नीयत पर सवाल

राजस्थान के कोटा से भाजपा विधायक भवानी सिंह ने कैमरे के सामने दावा किया है कि 500 और 1000 के नोटों के बंद होने की जानकारी पहले से ही अंबानी और अडानी को थी।

नई दिल्ली। 500 और 1000 के पुराने नोटों को बंद करने के फैसले के बाद विपक्ष के निशाने पर आई मोदी सरकार पर अब भाजपा के ही एक विधायक ने सवाल खड़े कर दिए।

bjp mla Bhawani Singh

राजस्थान के कोटा से भाजपा विधायक भवानी सिंह ने कैमरे के सामने दावा किया है कि 500 और 1000 के नोटों के बंद होने की जानकारी पहले से ही अंबानी और अडानी को थी।

समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें भवानी सिंह अपनी ही पार्टी की केंद्र सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

भवानी सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

वीडियो में भवानी सिंह कह रहे हैं कि पहले उसी अनुपात में नई करेंसी क्रेडिट करते, उसके बाद में पुरानी बंद करते। सरकार ने एकदम से पेट्रोल की कीमतों की तरह घोषणा कर दी कि आज रात 12 बजे से 500 और 1000 को नोट बंद हो जाएगा।

भवानी सिंह ने कहा कि इसको ठहरकर कर सकते थे कि 15 दिन बाद हो जाएगा, 1 महीने बाद हो जाएगा। पहले ये होगा फिर वो होगा। इसके बाद उन्होंने जो बात कही, वो सबसे ज्यादा चौंकाने वाली थी।

भवानी सिंह ने दावा किया कि अडानी, अंबानी और अटरम शटरम को पहले से ही इस बारे में पता था। उन्होंने कहा कि इन लोगों के पहले से ही हिंट दे दिया गया था।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को 500 और 1000 के पुराने नोट बंद करने का फैसला लिया था। इस फैसले के बाद विपक्ष ने सरकार के कदम पर सवाल खड़े किए थे।

बुधवार को राज्यसभा में भी कांग्रेस सहित कई दलों ने सरकार को इस मुद्दे पर घेरा था। इस वीडियो के सामने आने के बाद गुरुवार को भी संसद में इस मुद्दे पर हंगामा हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+